Hariyali Amavasya 2024: हरियाली अमावस्या पर पिंडदान होता है शुभ

Hariyali Amavasya 2024
ANI

पंडितों के अनुसार सावन के महीने में कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि के अगले दिन हरियाली अमावस्या होती है। इस दिन पेड़-पौधों की विशेष रूप से पूजा की जाती है। इस दिन पीपल और तुलसी के पौधे की पूजन का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार पीपल के पेड़ में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है।

4 अगस्त को हरियाली अमावस्या है, सावन माह की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। हरियाली अमावस्या को बहुत ही शुभ माना जाता है, तो आइए हम आपको हरियाली अमावस्या व्रत के महत्व एवं व्रत की विधि के बारे में बताते हैं। 

जानें हरियाली अमावस्या के बारे में 

वैसे तो हरियाली अमावस्या हरियाली तीज से तीन दिन पहले आती है। इस दिन पेड़-पौधे लगाने का विशेष महत्व है। इस दिन पूर्वजों के निमित्त पिंडदान एवं दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। हरियाली अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करके पितरों को पिंडदान, श्राद्ध कर्म करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस साल सावन माह की अमावस्या 4 अगस्त को हरियाली अमावस्या के रूप में मनाई जाएगी।

हरियाली अमावस्या सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। इस वर्ष हरियाली अमावस्या पर चार शुभ संयोग बनने से इस बार श्रावण अमावस्या विशेष शुभ मानी जा रही है। हरियाली अमावस्या का इंतज़ार साल भर रहता है क्योंकि यह पौधे लगाने  का सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस समय बारिश के कारण पूरी धरती पर खूब हरियाली होती है और प्रकृति की सुंदरता देखने लायक होती है। 

हरियाली अमावस्या का है खास महत्व 

पंडितों के अनुसार सावन के महीने में कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि के अगले दिन हरियाली अमावस्या होती है। इस दिन पेड़-पौधों की विशेष रूप से पूजा की जाती है। इस दिन पीपल और तुलसी के पौधे की पूजन का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार पीपल के पेड़ में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Lakhamandal Shiv Temple: सावन में भगवान शिव के इस रहस्यमई मंदिर के करें दर्शन, यहां मुर्दे भी हो जाते हैं जिंदा

हरियाली अमावस्या पर लगाए जाते हैं ये पौधे

हरियाली अमावस्या के दिन अगर कोई व्यक्ति कुछ विशेष वृक्षों को रोपकर उनकी देखरेख करने का प्रण लेता है तो उसके जीवन में समृद्धि बनी रहती है। सावन में हरियाली अमावस्या पर शिव-पार्वती पूजन के साथ ही तुलसी, आम, बरगद, नीम आदि के पौधे रोपने से देव और पितृ दोनों प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों में विशेषकर आम, आंवला, पीपल, वट वृक्ष और नीम के पौधों को रोपने का विशेष महत्व बताया गया है।

हरियाली अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए करें उपाय 

पंडितों के अनुसार हरियाली अमावस्या के दिन किसी योग्य ब्राह्मण को घर बुलाकर भोजन करवाएं। इस दिन किसी नदी किनारे श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करें। साथ ही गाय को चारा भी खिलाएं। हरियाली अमावस्या के दिन मछलियों के लिए नदी में आटे की गोलियां डालें। नदी में काले तिल को प्रवाहित करें।

हरियाली अमावस्या से जुड़ी पौराणिक कथा

शास्त्रों के अनुसार बहुत समय पहले एक राजा प्रतापी राजा था। उनका एक बेटा और एक बहू थे। एक दिन बहू ने चोरी से मिठाई खा लिया और नाम चूहे का लगा दिया। जिसकी वजह से चूहे को बहुत गुस्सा आ गया। उसने मन ही मन निश्चय किया कि चोर को राजा के सामने लेकर आऊंगा। एक दिन राजा के यहां कुछ मेहमान आयें हुए थे। सभी मेहमान राजा के कमरे में सोये हुए थे। बदले की आग में जल रहे चूहे ने रानी की साड़ी ले जाकर उस कमरे में रख दिया। जब सुबह मेहमान की आंखें खुली और उन्होंने रानी का कपड़ा देखा तो हैरान रह गए। जब राजा को इस बात का पता चला तो उन्होंने अपनी बहू को महल से निकाल दिया।

रानी रोज शाम में दिया जलाती और ज्वार उगाने का काम करती थी। रोज पूजा करती गुडधानी का प्रसाद बांटती थी। एक दिन राजा उस रास्ते से निकल रहे थे तो उनकी नजर उन दीयों पर पड़ी। राजमहल लौटकर राजा ने सैनिकों को जंगल भेजा और कहा कि देखकर आओ वहां क्या चमत्कारी चीज थी। सैनिक जंगल में उस पीपल के पेड़ के नीचे गए। उन्होंने वहां देखा कि दीये आपस में बात कर रही थी। सभी अपनी-अपनी कहानी बता रही थीं। तभी एक शांत से दीये से सभी ने सवाल किया कि तुम भी अपनी कहानी बताओ। दीये ने बताया वह रानी का दीया है। उसने आगे बताया कि रानी की मिठाई चोरी की वजह से चूहे ने रानी की साड़ी मेहमानों के कमरें में रखा था और बेकसूर रानू को सजा मिल गई। सैनिकों ने जंगल की सारी बात राजा को बताई। जिसके बाद राजा ने रानी को वापस महल बुलवा लिया। जिसके बाद रानी खुशी-खुशी राजमहल में रहने लगी।

हरियाली अमावस्या पर ऐसे करें पूजा 

पंडितों के अनुसार महिलाओं को सुबह उठकर पूरे विधि विधान से माता पार्वती एवं भगवान शंकर की पूजा करनी चाहिए तथा  सुहागन महिलाओं को सिंदूर सहित माता पार्वती की पूजा करना चाहिए और सुहाग सामग्री बांटना चाहिए। ऐसा मानना है कि हरी चूड़िया, सिंदूर, बिंदी बांटने से सुहाग की आयु लंबी होती है और साथ ही घर में खुशहाली आती है। अच्छे भाग्य के उद्देश्य से लड़के भी चूड़ियां, मिठाई आदि सुहागन स्त्रियों को भेट कर सकते हैं। लेकिन यह कार्य दोपहर से पहले कर लेना चाहिए। हरियाली अमावस्या के दिन भक्तों को पीपल और तुलसी के पेड़ की पूजा करना चाहिए। इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा एवं फेरे किये जाते है तथा मालपुए का भोग बनाकर चढाये जाने की परंपरा है। धार्मिक ग्रंथों में पर्वत और पेड़-पौधों में भी ईश्वर का वास बताया गया है। पीपल में त्रिदेवों का वास माना गया है। आंवले के पेड़ में स्वयं भगवान श्री लक्ष्मीनारायण का वास माना जाता है। इस दिन कई लोग उपवास भी रखते हैं। इसके बाद शाम को भोजन ग्रहण कर व्रत तोड़ा जाता है। मान्यता है कि जो लोग श्रावण मास की अमावस्या को व्रत करते हैं, उन्हें धन और वैभव की प्राप्ति होती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नासन के बाद ब्राह्मणों, गरीबों को यथाशक्ति दान-दक्षिणा करनी चाहिए।

जानें हरियाली अमावस्या 2024 का शुभ मुहूर्त

हरियाली अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त:  प्रात: 04:20  से प्रात: 05:02 तक 

अभिजीत मुहूर्त:  दोपहर 12:00  से दोपहर 12:54  तक 

हरियाली अमावस्या पर स्नान दान का शुभ समय:  प्रातः 05:44 से दोपहर 01:26 तक

हरियाली अमावस्या के दिन बन रहे कई शुभ मुहूर्त

हरियाली अमावस्या के दिन कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं जिससे इन दिन का महत्व बढ़ रहा है। अमावस के दिन रवि पुष्य योग व सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। रवि पुष्य योग सुबह 05:43 से दोपहर 01:26 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:43 बजे से दोपहर 01:26 बजे तक रहेगा।

- प्रज्ञा पाण्डेय

All the updates here:

अन्य न्यूज़