खराब AQI के बीच सीने में तेज दर्द या सांस की तकलीफ को न करें नजरअंदाज, कराएं जांच

बढ़ता वायु प्रदूषण फेफड़ों को नुकसान पहुंचाकर खांसी, सीने में जकड़न और सांस की तकलीफ पैदा कर सकता है। लंबे समय तक खांसी, सांस फूलने या सीने में तेज दर्द जैसे लक्षणों को अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। बचाव के लिए बाहर निकलने से पहले एक्यूआई जरूर जांचें और सावधानी बरतें।
धीरे-धीरे वायु गुणवत्ता खराब हो रही है। आज के समय में प्रदूषण एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन गई है। वैसे दिल्ली-एनसीआर शहरों में इस तरह की समस्या काफी बड़ी है। हवा में PM2.5, PM10 मौजूद है और दूसरा प्रदूषण सांस की नली को इरिटेट कर सकता है। यह आपके फेफड़ों में सूजन पैदा कर सकता है।
खासतौर पर लगातार खांसी, गले में खराश, सीने में जकड़न, घरघराहट और सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होती है। ऐसे में ये समझना जरुरी है कि कब डॉक्टर को दिखाएं?
किन लोगों को होती है सबसे ज्यादा परेशानी?
जो लोग अस्थमा, सीओपीडी, दिल के मरीज, बच्चों और बुजुर्गों को वायु प्रदूषण सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। लेकिन इस बात को बिल्कुल न भूलें, अगर आपकी सेहत अच्छी है, तो वायु प्रदूषण के कारण सांस संबंधित समस्याएं आपको भी परेशान कर सकती हैं।
डॉक्टर से कब मिले?
यदि आप इस दौरान प्रदूषण के कारण हल्की-फुल्की खांसी से परेशान हैं, तो यह एकदम ठीक हो जाएगी। वैसे कुछ लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
अगर आपको काफी लंबे समय से खांसी है, घरघराहट की समस्या हो रही है, सांस फूलने की समस्या बढ़ती जा रही है, तो सीने में जकड़न महसूस हो रही है। यदि आपको पहले से सांस की कोई बीमारी है और ज्यादा गंभीर हो गई है, तो आपको अपने रेस्क्यू इनहेलर की जरुरत सामान्य से अधिक बार पड़ रही है, तो डॉक्टर से एक बार जरुर मिले।
किन लक्षणों को अनदेखा न करें?
- यदि आपको अचानक से बहुत गंभीर रुप से सांस फूल रही है।
- सीने में तेज दर्द होने लगे।
- सांस लेने में आपको ज्यादा कठिनाई हो रही है, तो बोलते समय परेशानी हो रही है।
- अगर आपके होंठों का रंग नीला पड़ जाए।
- खांसते समय में खून आना।
बचाव के लिए जरूरी सावधानियां
- जब भी आप घर से बाहर निकलें, तो सबसे पहले AQI चेक कर लें और फिर ज्यादा प्रदूषण वाले दिनों में बाहर ज्यादा मेहनत वाले कम करने से बचें।
- जिन इलाकों में ट्रैफिक ज्यादा हो, वहां जाने से बचें।
- यदि आपको अस्थमा या सांस जुड़ी कोई समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार इनहेलर का इस्तेमाल जरुर कर लें।
- बिना किसी डॉक्टर की सलाह के अपनी मर्जी से इनहेलर, एंटीबायोटिक्स या कफ सिरफ न लें।
इस गलतफहमी से बचें
अक्सर लोग यह मानकर बैठ जाते हैं कि खांसी और सांस लेने में परेशानी सिर्फ प्रदूषण के कारण हो रही है। यदि आपके लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं, तो यह अस्थमा, सीओपीडी, रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन या फेफड़ों से संबंधित किसी दूसरी बीमारी का संकेत हो। इसलिए समय में अपने डॉक्टर से जांच कराएं और उनकी सलाह को ही मानें।
अन्य न्यूज़














