महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है अश्वगंधा, प्रजनन समेत कई समस्याओं में है रामबाण इलाज

ashwagandha
google creative

अश्वगंधा ऐसी ही एक औषधि है जो कई बीमारियों में रामबाण इलाज है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो हमें कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। महिलाओं से जुड़ी कई समस्याओं में अश्वगंधा बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में लाभदायक है।

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी बूटियों हैं जिनका इस्तेमाल स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए सालों से किया जा रहा है। अश्वगंधा ऐसी ही एक औषधि है जो कई बीमारियों में रामबाण इलाज है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो हमें कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। महिलाओं से जुड़ी कई समस्याओं में अश्वगंधा बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में लाभदायक है। आज के इस लेख में हम आपको अश्वगंधा के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं

वजन कम करने में मददगार 

कई अध्ययनों में पाया गया है कि अश्वगंधा वजन कम करने में काफी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं। अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में जिन महिलाओं का वजन अधिक होता है, उनके लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इसके साथ ही अश्वगंधा का सेवन करने से शुगर लेवल के स्तर और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: खून पतला करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाव में मिलेगी मदद

थायरॉइड में फायदेमंद 

पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायराइड की शिकायत अधिक देखने को मिलती है। ऐसे में अश्वगंधा का सेवन करने से इस समस्या में लाभ होता है। थायरॉइड की बीमारी में अश्वगंधा की जड़ रामबाण इलाज है। इसके सेवन से थायरॉइड की बीमारी को जड़ से खत्म करने में मदद मिलती है। 

पीरियड्स सबंधी समस्याओं में लाभकारी 

अश्वंगधा का सेवन करने से महिलाओं को पीरियड्स संबंधी समस्याओं में लाभ होता है। इससे पीरियड्स क्रैम्प्स, इर्रेगुलर पीरियड्स, इनफर्टिलिटी और मेनोपॉज़ के दौरान होने वाली शिकायतों को कम करने में मदद मिलती है। जो महिलाऐं पीरियड्स संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, उन्हें अश्वगंधा का सेवन जरूर करना चाहिए।

- प्रिया मिश्रा 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़