डॉक्टर का अचूक मंत्र! ये 3 नियम अपनाएं, शरीर और दिमाग दोनों रहेंगे स्वस्थ

भागदौड़ भरी जिंदगी में मोटापे और बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टर ने 3 आसान नियम सुझाए हैं, जो शरीर के साथ दिमाग को भी स्वस्थ रखते हैं। इसमें सिर्फ दिन में खाना, भोजन की संख्या तय करना और 21 दिन तक निश्चित समय पर भोजन करना शामिल है ताकि दिमाग इसे आदत बना ले। यह रूटीन आपके मेटाबॉलिज्म को भी ट्रेन करता है।
भागदौड़ भारी जिंदगी में लोगों के पास अपनी सेहत के बेहतर रखने और खुद को फिट रखने के लिए भी समय नहीं है। जिससे कई तरह की बीमारियां घेर रही हैं। मोटापा भी बढ़ने लगता है। मोटापे से डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बन जाता है। खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लोगों में मोटापा बढ़ रहा है। यदि आपका रुटीन सही होगा कि आप एकदम फिट रहेंगे। आज के समय में लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। वजन कम करने की बात आती है, तो ज्यादातर लोग सबसे पहले अपनी डाइट बदलने या जिम जॉइन करने पर ध्यान देते हैं। डॉक्टर के मुताबिक, वजन केवल शरीर से नहीं, बल्कि दिमाग से भी जुड़ा होता है। अगर आप अपने रुटीन में इन 3 को जरुर शामिल करें।
वजन कंट्रोल के लिए 3 आसान स्टेप्स
- पहला स्टेप- आपको यह नहीं सोचना चाहिए क्या खाना है, बल्कि ये सोचना है कि कब खाना है, दिन में आप तभी खाना खाएं जब सूर्य निकला हो। सूरज ढलने के बाद कुछ नहीं खाएं।
- दूसरा स्टेप- आपको तय करना है कि दिन में कितनी बार खाना चाहिए। एक बार या दो बार या फिर तीन बार खाना है। हालांकि, बीच में स्नैक्स या बार-बार कुछ नहीं खाना है।
- तीसरा स्टेप- स्टार्टिंग में अपने खाने की चीजें बदलें नहीं। लेकिन टाइमिंग पर ध्यान नहीं देना है। प्रत्येक दिन समय पर खाना खाएं और इसे 21 दिन तक जारी है।
21 दिन तक ऐसा करने से क्या होगा
डॉक्टर ने बताया है कि इन 3 रुल्स को आप नियमित रुप से 21 दिन तक फॉलो करेंगे, तो आपका दिमाग इसे एक आदत के रुप में स्वीकार करेगा। यह आपका हेल्दी रुटीन बन जाएगा। ये रुटीन केवल शरीर नहीं, बल्कि आपके दिमाग और मेटाबॉलिज्म को भी ट्रेंड करता है।
अन्य न्यूज़











