Women Health: Prediabetes होने पर भी सुरक्षित है IVF और Egg Freezing, नहीं आती गर्भधारण में बाधा

प्रीडायबिटीज की स्थिति महिलाओं के लिए IVF या एग फ्रीजिंग कराने में कोई बाधा नहीं बनती है। 30 साल की उम्र में भी बेहतर एग क्वालिटी के साथ फर्टिलिटी ट्रीटमेंट संभव है। हालांकि, प्रक्रिया शुरू करने से पहले महिलाओं को HbA1c, AMH और ब्लड शुगर जैसी जरूरी जांचें कराने और विशेषज्ञों से परामर्श लेने की सलाह दी जाती है।
लोगों का मानना है कि प्रीडायबिटीज जैसी स्थिति में IVF और एग फ्रीजिंग का ऑप्शन नहीं चुना जा सकता है। जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। ऐसी कोई वजह नहीं है, जो यह साबित कर सके कि 30 साल की उम्र में प्री-डायबिटिक हिस्ट्री वाली महिला IVF या एग फ्रीजिंग नहीं करा सकती हैं। बल्कि आपको यह समझना जरूरी है कि प्रीडायबिटीज गर्भधारण के तरीकों में कोई बाधा नहीं है। अगर कोई महिला ऐसा कराना चाहती हैं, तो इसके लिए पहले सेहत से जुड़ी सामान्य जांच, ओवेरियन रिजर्व, ब्लड ग्लूकोज और प्रजनन से जुड़ी शुरूआती जांच कराना जरूरी है।
30 की उम्र में हाई क्वालिटी एग्स फ्रीजिंग
30 साल की उम्र में भी एग की क्वालिटी और ओवेरियन रिजर्व बेहतर होता है। जोकि फर्टिलिटी ट्रीटमेंट और एग्स फ्रीजिंग के लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है। एग फ्रीजिंग एक ऐसा प्रोसेस होता है, जिसमें महिला अपने एग्स भविष्य के लिए फ्रीज करवा कर सुरक्षित रख सकती हैं। वहीं IVF में इन एग्स को गर्भाशय में ट्रांसफर किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में Joint Pain से राहत पाने के 4 आसान उपाय, मसाज और गर्म सिंकाई से मिलेगा आराम
जानें प्रीडायबिटीज का फर्टिलिटी ट्रीटमेंट पर असर
किसी मामले में अगर मरीज प्रीडायबिटिक होता है। तो इसका मतलब उनके ब्लड में ग्लूकोज का लेवल सामान्य से अधिक है। लेकिन वह अभी डायबिटीज के लेवल तक नहीं पहुंचा है। यह स्थिति महिलाओं में कई बार हॉर्मोन के असंतुलन, इंसुलिन रेजिस्टेंस और यहां तक कि PCOS में भी बन सकती है।
ऐसे में डॉक्टर फर्टिलिटी ट्रीटमेंट को शुरू करने से पहले कई तरह के टेस्ट करवा सकते हैं। इनमें खाली पेट ब्लड शुगर, HbA1c, थायरॉइड हार्मोन और ओवेरियन रिजर्व, AMH और अल्ट्रासाउंड जैसे टेस्ट शामिल हैं।
एग फ्रीजिंग या IVF के समय ब्लड शुगर
नियमित रूप से एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद, संतुलित डाइट और डॉक्टर की सलाह मानकर ब्लड ग्लूकोज को सही तरीके से मैनेज किया जा सकता है। साथ ही इससे आपकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ भी बेहतर रहती है। इसके लिए फर्टिलिटी टीम पहले ब्लड ग्लूकोज की जांच करती है। खासकर तब जब मेटाबॉलिक डिसऑर्डर या हॉर्मोनल स्टिम्युलेशन जैसी कंडीशन मौजूद हो।
कब शुरू कराएं ट्रीटमेंट
बता दें कि महिलाओं को प्रीडायबिटीज की स्थिति में अपना फर्टिलिटी ट्रीटमेंट कराने से घबराना या हिचकिचाना नहीं चाहिए। अपने जोखिमों से बचाव के लिए रिप्रोडक्टिव एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और जरूरत के हिसाब से एंडोक्रिनोलॉजिस्ट जैसे एक्सपर्ट से सलाह लेना चाहिए।
अन्य न्यूज़













