सर्दियों में Joint Pain से राहत पाने के 4 आसान उपाय, मसाज और गर्म सिंकाई से मिलेगा आराम

Winter Joint Pain
pixabay

सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए गुनगुने तेल से हल्की मालिश और हीटिंग पैड से गर्म सिंकाई करें। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े व नी-कैप पहनें और फर्श पर लंबे समय तक बैठने से बचें। साथ ही, जोड़ों को सक्रिय रखने के लिए नियमित रूप से हल्के व्यायाम और योगासन जरूर करें।

जैसे-जैसे सर्दियां शुरु हो रही है वैसे ही अलग-अलग तरह की परेशनियों का सामना करना पड़ता है। किसी की पैरों की उंगलियों में सूजन आ जाती है, तो किसी को पूरे सर्दी भर खांसी-जुकाम की शिकायत बनी रहती है।

वहीं, ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी ज्वाइंट्स में दर्द होना भी है, जिसके लिए सलाह दी जाती है कि ठीक से गर्म कपड़े जरुर पहनें। हालांकि, इसके अलावा आप कई जरुरी बातों को जरुर फॉलो करें। ज्वाइंट पेन से छुटकारा पा सकते हैं।

जोड़ों की रेगुलर मसाज

सर्दी के मौसम में सरसों या तिल के तेल से पैरों की मसाज करना सबसे फायदेमंद माना जाता है। नियमित रुप से पहले तेल को गुनगुना कर हल्के हाथ से जोड़ों की कम से कम 15 मिनट मालिश जरुर करें। यदि आप सूजन से परेशान है, तो मसाज करते समय कोई भी दबाव न डालें।

गर्म सिंकाई

ठंड बढ़ने से आपके जोड़ों में दर्द बना रहता है, तो आप गर्म सिंकाई जरुर करें। रामबाण इलाज साबित हो सकती है। इसके लिए गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड का इस्तेमाल करें। जब सिंकाई करें तो जोड़ों पर तौलिया या कोई कपड़ा रख लें। फिर 15-20 मिनट तक जोड़ों को गर्माहट दें।

ध्यान रखें कि ज्यादा गर्म सिंकाई से बचें। वरना यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। यदि सिंकाई से जलन, लालिमा जैसी परेशानियां शुरु हो चुकी है, तो उसे तुरंत रोककर डॉक्टर को जरुर दिखाएं।

जोड़ों मेन गर्माहट बनाए रखें

सिंकाई के अलावा, आप सर्दियों में ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। यदि जरुरत पड़े तो डॉक्टर की सलाह लेकर घुटनों को आराम देने वाली नी-कैप का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, आप वर्श पर लंबे समय तक बैठने से बचें।

एक्सरसाइज असरदार

ठंड के मौसम में लोग आलस करते हैं और एक्सरसाइज बिल्कुल भी नहीं करते हैं। इस बात का विशेष ख्याल करें कि एक्सरसाइज ऐसी हो, जिससे घुटनों पर अधिक दबाव न पड़े। कई योगासन जैसे पवनमुक्तासन, ताड़ासन, वृक्षासन और अनुलोम-विलोम नियमित रुप से करने से शरीर को एक्टिव रखने में मदद मिल सकती है। अगर आपको कोई भी परेशानी है, तो आप फिजियोथेरेपिस्ट को जरुर दिखाएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़