बेबी प्लानिंग के बाद भी नहीं बन पा रही हैं मां तो करें ये उपाय

baby planning
Prabhasakshi
मिताली जैन । Oct 31 2022 6:29PM

अगर आप बेबी प्लानिंग करने का विचार कर रहे हैं। लेकिन फिर भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है। तो इधर-उधर भटकने से बेहतर है कि आप डॉक्टर से मिलें और अपने सभी जरूरी टेस्ट करवाएं। इसमें आपके थोड़े अतिरिक्त पैसे लग सकते हैं।

मां बनना हर स्त्री का सपना होता है। लेकिन शादी के बाद हर जोड़ा एक समय के बाद बेबी प्लानिंग करने की इच्छा रखता है। इसके लिए वे कोशिशें भी करते हैं। हालांकि, यह देखने में आता है कि कुछ कपल्स चाहकर भी माता-पिता होने का सुख नहीं भोग पाते हैं। ऐसे में उनके मन में निराशा होना स्वाभाविक है। कभी-कभी कपल्स इसे ईश्वर की मर्जी समझने लगते हैं। जबकि वास्तव में अगर आप चाहें तो पैरेंट्स बन सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ उपाय अपनाने की आवश्यकता है। जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

करवाएं सभी जरूरी टेस्ट

अगर आप बेबी प्लानिंग करने का विचार कर रहे हैं। लेकिन फिर भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है। तो इधर-उधर भटकने से बेहतर है कि आप डॉक्टर से मिलें और अपने सभी जरूरी टेस्ट करवाएं। इसमें आपके थोड़े अतिरिक्त पैसे लग सकते हैं। लेकिन इससे आपको यह समझ में  आ जाएगा कि आखिरकार किस वजह से आपकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पा रही है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने की ना करें भूल

विकल्पों पर करें विचार

अगर टेस्ट में आपको यह पता लगता है कि किसी कारणवश आप पैरेंट्स नहीं बन सकते हैं तो भी आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। दरअसल, आज के समय में ऐसे कई तरीके मौजूद हैं जो आपको पैरेंट्स होने का सुख दे सकते हैं। आप डॉक्टर की राय लेकर आईवीएफ या सरोगेसी का रास्ता चुन सकते हैं।

समय रहते एग करवाएं फ्रीज 

यह देखने में आता है कि जब महिलाओं की उम्र बढ़ने लगती है तो उनके लिए मां कठिन हो जाता है। अधिक उम्र का विपरीत असर उनकी फर्टिलिटी पर पड़ता है। हालांकि, करियर के चक्कर में हर महिला देर से ही मां बनना चाहती है। ऐसे में सबसे अच्छा उपाय है कि आप यंग एज में ही अपने एग फ्रीज करवा दें। यह एक ऐसा उपाय है जो आपको मां बनने में मदद करेगा।

लें फर्टिलिटी ट्रीटमेंट 

कई बार अत्यधिक तनाव, खानपान में लापरवाही, स्मोकिंग या अल्कोहल का सेवन करना आदि कुछ ऐसे कारण होते हैं, जो आपकी फर्टिलिटी पर असर डाल सकते हैं। इसलिए, अगर आप चाहकर भी पैरेंट्स नहीं बन पा रहे हैं तो सबसे पहले अपने लाइफस्टाइल में चेंज लाएं। इसके अलावा, आप डॉक्टर की सलाह पर फर्टिलिटी ट्रीटमेंट भी ले सकते हैं।

- मिताली जैन

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़