बदलते मौसम में इम्यूनिटी को स्ट्रांग रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सब्जियां,मिलेंगे जबरदस्त फायदे

eat these vegetables
pixabay

बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरुरी है, इस मौसम बीमारियां ज्यादा फैलती है। कमजोर इम्यूनिटी के कारण सर्दी-खांसी और बुखार जैसी बीमारियां होने लगती है। बदलते मौसम में शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए इन सब्जियों का सेवन जरुर करें। आपको अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए इन सब्जियों का सेवन जरुर करना चाहिए।

बदलते मौसम में हर व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समास्याएं परेशान करती है। कमजोर इम्यूनिटी की वजह से वायरल इंफेक्शन, सर्दी-खांसी और बुखार जैसी बीमारियों से व्यक्ति घिर जाता है। बदलते मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद जरुरी है और इससे आपकी बॉडी को बीमारियों से लडने की मदद मिलती है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने के लिए लोग कई चीजों का सेवन करते है। आपको अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए इन सब्जियों का सेवन जरुर करना चाहिए। आइए आपको बताते है बदलते मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए इन 5 सब्जियों का सेवन करें।

पत्तेदार सब्जियां खाएं

बदलते मौसम में इम्यूनिटी को स्ट्रांग रखने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें पत्तेदार सब्जियां। पत्तेदार सब्जियों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इस मौसम में आप पालक या केल का सेवन कर सकते हैं। 

लौकी की सब्जी खाएं

लौकी सब्जी अगर घर में बन जाए तो सभी लोग इसे खाने के लिए मुंह टेढ़ा करते हैं क्योंकि लौकी हर किसी को पसंद नहीं होती। हालांकि लौकी में विटामिन सी, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ए और विटामिन के पाए जाते है। इसके साथ ही लौकी में पानी और फाइबर की मात्रा काफी होती है। लौकी खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।  इसके साथ ही पाचन में भी सुधार होता है, आप इसका जूस भी पी सकते हैं।

ब्रोकली का सेवन करें

ब्रोकली स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती, इसमें विटामिन ए, सी और ई जैसे पोषक तत्व होते है। ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी होते है जो पाचन से जुड़ी समास्याएं दूर करती है। इसके साथ ही शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत करती है। आप रोजाना ब्रोकली की सब्जी, सूप और सलाद खा सकते हैं।

गाजर का सेवन करें

इम्यूनिटी को स्ट्रांग रखने के लिए अपनी डाइट में गाजर को जरुर शामिल करें। गाजर में विटामिन्स, मिनरल्स और बीटा कैरोटीन का अच्छा सोर्स होता है। सर्दियों में गाजर का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। गाजर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। गाजर का सेवन सब्जी, जूस, सलाद या सूप आदि के रुप में ले सकते हैं।

अदरक और लहसुन

बदलते मौसम में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए अदरक और लहसुन का सेवन जरुर करना चाहिए। अदरक और लहसुन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। इनमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होते है, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।अदरक और लहसुन सेवन करने से शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़