रात में Stress घटाकर सुकून की नींद दिलाएंगे ये 3 आसान Yoga आसन

yog time
AI Image

दिनभर के तनाव और ओवरथिंकिंग से राहत पाने तथा अच्छी नींद के लिए सोने से ठीक पहले कुछ योगासन बेहद मददगार हो सकते हैं। माउंटेन पोज, हाथों का स्ट्रेच और बेली ब्रीदिंग करने से शारीरिक और मानसिक थकान दूर होती है। यह आसान रूटीन दिमाग को शांत कर सुकून भरी नींद लाने में मदद करता है।

भागदौड़ भरी जिंदगी, दिनभर वर्क का प्रेशर, घर की टेंशन और कई तरह के मसले हमारे दिमाग पर हमेशा हावी रहते हैं। जब हम रात के समय बेड पर सोने जाते हैं, तो कई बार दिमाग को आराम नहीं मिल पाता है। दिनभर हुई छोटी-छोटी बातों को हम बार-बार सोचने लगते हैं। आने वाले दिनों को लेकर भी दिमाग में टेंशन बनीं रहती है।

चाहे हम कितना भी थके क्यों न हो, लेकिन मन अशांत ही रहता है। स्ट्रेस और ओवरथिंकिंग के कारण हमारा पूरा रुटीन खराब हो जाता है। इसलिए सोने से ठीक पहले कुछ मिनट अपने शरीर और सांस पर ध्यान दें, जिससे हमें नींद भी अच्छी आए और दिमाग भी शांत हो। जब आपकी नींद पूरी होती है, तो स्ट्रेस भी कम हो जाता है। रात में आप भी स्ट्रेस और ओवरथिंकिंग से परेशान रहते हैं, तो इस लेख में हम आपको कुछ प्राणायाम या आसान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपनी रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

सोने से पहले योग करने का सही समय क्‍या है?

क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार, अगर आपको अपना दिमाग शांत करना है और नींद भी अच्छी चाहिए तो रात को सोने से ठीक पहले ये प्राणायाम जरुर करें। आप अपने कमरे में ही ऐसी जगह का चयन करें, जहां आराम से लेटने की जगह हो। आप इन 3 आसान और प्राणायाम को जरुर ट्राई करें।

माउंटेन पोज

इसके लिए पहले आप सीधे खड़ी हो जाएं और पैरों के बीच थोड़ा गैप रखें। अब दोनों पैर आगे की तरफ रखें और शरीर का वजन दोनों पैरों पर बराबर रखें। इसके बाद हाथों को शरीर के पास आराम से रखें। ध्यान रहे कि आपकी पीठ सीधी होनी चाहिए। कंधों में फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहे। इस पोज में आपको कम से कम 3 से 5 बार गहरी सांस लें। यह आपके अपने शरीर और इस समय पर ध्यान लगाने में मदद करेगा। इस पोज को कम से कम 3 या 5 बार गहरी सांस लें। यह आपको अपने शरीर और इस समय पर ध्यान लगाने में मदद करेगा। यह धीरे-धीरे दिनभर की बातों से ध्यान हटाएगा और आपका दिमाग भी शांत करेगा।

हाथ ऊपर करके करें स्ट्रेच

आप चाहे तो दूसरा तरीका भी अपना सकती हैं। इसके लिए दोनों हाथों को ऊपर की तरफ ले जाएं और हथेलियों को आपस में मिला लें। अब हाथों को ऊपर की तरफ खींचते हुए शरीर को स्ट्रेच करें। इस दौरान कम से कम 3 बार आपको गहरी सांस लेनी होगी। यह प्रक्रिया आप तीन से पांच बार दोहरा सकती हैं। ऐसा करने आपकी शारीरिक और दिमागी थकान मिट जाएगी। इसके साथ ही आपको सुकून वाली नींद आएगी।

बेली ब्रीदिंग

आखिर में आपको बेली ब्रीदिंग करनी होगी। इसके लिए पैरों को सीधा करके आराम से लेट जाएं। अब दोनों हाथ पेट पर रखें और आंखें बंद कर लें। इसके बाद गहरी-गहरी सांस लें और महसूस करें कि सांस के साथ पेट ऊपर-नीचे हो रहा है। वहीं, अपना पूरा ध्यान सांस पर रखें। इसको आप कम से कम 5 मिनट तक करना होगा। इस दौरान शरीर को आप जितना आराम दे सकते हैं, उतना आराम दें।

इन बातों का रखें ध्यान

- जब आप रुटीन शुरु करें, तो सबसे पहले कमरे की लाइट थोड़ी धीमी कर लें।

- ऐसी जगह जुनें जहां आराम से स्ट्रेच कर पाएं और लेट सकें।

- हर एक पोज अपनी सुविधा के हिसाब से करना बेस्ट होगा।

- सांस को रोकें नहीं बल्कि आराम से गहरी सांस लें।

- रूटीन को बहुत पहले करने के बजाय सोने के कुछ समय पहले ही कर लें।
 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़