कैल्शियम और आयरन का कभी एक साथ नहीं करें सेवन, जानिए इसकी वजह!

calcium iron
सिमरन सिंह । Dec 2 2020 1:15PM

चिकित्सकों के अनुसार शरीर में आयरन और कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप अपने डाइट में भी कुछ भोजन शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा डॉक्टर कई अन्य तरह के सप्लीमेंट्स का सेवन करने के लिए भी सलाह देते हैं।

शरीर में आयरन और कैल्शियम की कमी होना आज के समय में आम बात है। इनकी कमी के कारण लोगों में एनीमिया, कमजोर हड्डियां, थकावट और ओस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों सामने आ जाते हैं। चिकित्सकों के अनुसार हमारे शरीर के छोटी आंत के एक हिस्से में आयरन जाकर स्टोर हो जाता है। यहां से उसे रक्तप्रवाह में पहुंचाने का काम एंटेरोसाइट्स  नामक कोशिकाएं करती है। हालांकि, हम जो भी खाते हैं उससे पूरी मात्रा में आयरन की शरीर को नहीं मिल पाता है और फिर शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। इसके अलावा जो लोग अपने आहार में आयरन से भरपूर चीजों का कम सेवन करते हैं उनके शरीर में भी आयरन की कमी रहती है। वहीं, शरीर में कैल्शियम की कमी होने से हड्डियां कमजोर होती हैं। ऐसे में जल्दी फ्रैक्चर आने जैसी समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में हो गई है सूखी खांसी तो इससे निपटने के लिए अपनाएं यह उपाय

चिकित्सकों के अनुसार शरीर में आयरन और कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप अपने डाइट में भी कुछ भोजन शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा डॉक्टर कई अन्य तरह के सप्लीमेंट्स का सेवन करने के लिए भी सलाह देते हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं जो बिना डॉक्ट इस दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आयरन और कैल्शियम युक्त आहार या सप्लीमेंट्स को एक साथ सेवन नहीं करना हैं। इन दोनों को एक साथ खाने से आप अपने ही शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि कैल्शियम और आयरन दोनों की कमी साथ में होने पर क्या करना चाहिए और इन्हें एक साथ सेवन क्यों नहीं करना चाहिए, आइए बताते हैं...

कैल्शियम और आयरन दोनों की साथ में कमी होने पर क्या करें

विशेषज्ञों के अनुसार आयरन सप्लीमेंट्स को खाने के साथ कभी भी सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप आयरन सप्लीमेंट्स लेना चाहते हैं तो खाने के एक घंटे पहले या बाद में ही इसका सेवन करें। एक निश्चित समय पर ही कैल्शियम सप्लीमेंट को लेना चाहिए। वहीं, गर्भवती महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की गोली कभी भी खाली पेट खाने की सलाह नहीं दी जाती है।

एक साथ न खाएं आयरन और कैल्शियम की गोली

आयरन और कैल्शियम की गोली को कभी भी डॉक्टर के सलाह के बिना सेवन नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं इन दोनों गोलियों को साथ में भी कभी सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों गोलियों के सेवन करने के बीच लगभग 1 घंटे का अंतर जरूर रखें। चिकित्सकों के अनुसार आयरन और कैल्शियन को एक साथ में लेने पर शरीर द्वारा आयरन के ऐब्सॉर्ब होने में कैल्शियम रुकावट डालता है। आप खाना खाने के आधे घंटे बाद आयरन की गोली का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा इस बात भी ध्यान रखें कि आयरन की गोली का सेवन करने के साथ या तुरंत बाद दूध या दुग्ध-पदार्थ का सेवन न करें, वरना इससे आपको समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: इन कारणों को जानने के बाद ठंड के मौसम में आप भी जरूर खाएंगे पालक

चिकित्सकों के अनुसार दूध में कैल्शियम मौजूद होता है, ऐसे में अगर आप आयरन की गोलियों के साथ दूध का सेवन करते हैं तो अवशोषण में बाधा होती है। ऐसा ही कैल्शियम की गोलियों का भी हाल है और ये भी आयरन-अवशोषण में बाधा डालती है। इसलिए आपको आयरन और कैल्शियम की गोलियों और दुग्ध-पदार्थों का सेवन करने के बीच थोड़े घंटों का अंतर जरूर रखा चाहिए। 

आपको जानकारी के लिए बता दें कि आयरन की गोलियां खाने से आपको कब्ज, दस्त या अन्य पेट संबंधित समस्या होना आम बात है और इसके सेवन से मल का रंग भी काला हो जाता है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है।

- सिमरन सिंह

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़