महिलाओं में White Discharge और थकान का रामबाण इलाज, अपनाएं ये 2 Ayurvedic Home Remedy

वजाइना में लगातार गीलापन और कमजोरी हार्मोनल असंतुलन या कमजोर पाचन का संकेत हो सकता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए जीरा-धनिया-सौंफ का पानी और चावल का पानी जैसे आयुर्वेदिक उपाय फायदेमंद हैं, जो वजाइनल पीएच को संतुलित कर असामान्य डिस्चार्ज को नियंत्रित करते हैं।
क्या आपको भी पूरे दिन वजाइना में गीलापन महसूस होता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। वजाइनल डिस्चार्ज एक नहीं, कई तरह का होता है। वैसे यह कब नॉर्मल होता है और कब आपको इस पर ध्यान देने की जरुरत है, तो यह हर महिला को पता होना चाहिए। अक्सर वजाइनल डिस्चार्ज के साथ स्मैल आना, गाढ़ा डिस्चार्ज होना या डिस्चार्ज का रंग एकदम से बदल जाना सही नहीं है। दिनभर गीलापन महसूस करना और डिस्चार्ज के साथ कमजोरी भी महूसस होती है। दरअसल, ये शरीर में मौजूद कफ और कमजोर पाचन से जुड़ा है। यदि आपके साथ रोजाना यही हो रहा है, तो आपको ये उपाय जरुर करना चाहिए।
जीरा, धनिया और सौंफ का पानी पिएं
- आपको बता दें कि, योनि में दिनभर में गीलापपन महसूस होने की दिक्कत कफ या पित्त के बढ़े हुए होने के कारण होता है। वैसे यह हार्मोनल असंतुलन की वजह भी हो सकता है।
- ऐसे में डाइजेशन और दोषों को बैलेंस करने में ये पानी मदद करता है।
- हार्मोन्स बैलेंस करने में भी यह काफी मदद करता है। ये पानी एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। इससे वजाइना का पीएच लेवल बैलेंस होता है और खुजली, डिस्चार्ज व दुर्गंध कम होती है।
- इस पानी से वजाइनल डिस्चार्ज के साथ कमर दर्द और थकान भी दूर होती है और मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है।
- इसके लिए आपको आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच धनिया के बीज और आधा चम्मच सौंफ के बीज ले सकते हैं।
- इसके बाद रातभर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें और सुबह करीब आधा रह जाने तक उबालें और दिन में एक बार जरुर पिएं।
चावल का पानी पिएं
- हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, चावल का पानी को आयुर्वेद में काफी फायदेमंद माना जाता है। यह व्हाइट डिस्चार्ज में आराम दिलाता है, बल्कि यूटीआई की दिक्कत भी दूर होती है।
- वैसे ये पचाने में भी हल्का होता है। इससे हैवी पीरियड्स और ब्लीडिंग डिसऑर्डर को भी दूर करता है।
- हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है कि इसकी तासीर ठंडी होती है। यह शरीर की गर्मी को दूर करता है।
- इसके लिए आपको 1 कटोरी चावल को एक बार धोना है।
- फिर इसको किसी मिट्टी के बर्तन या फिर स्टेनलेस स्टील के बर्तन में डालें।
- इसमें पानी भरकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें।
- चावल को पानी में ही थोड़ा मैश करें।
- इसको आप छानकर एक गिलास में भर लें और पूरे दिन में इसे कभी भी पी सकते हैं।
- इस बात का ध्यान रखना कि इसको स्टोर नहीं करना है, बल्कि रोज नया-ताजा बनाएं।
अन्य न्यूज़















