क्रिया योग क्या है? जानिए इसके फायदे

kriya yoga
कंचन सिंह । Aug 8 2020 5:12PM

क्रिया योग आध्यात्मिक विकास का अहम ज़रिया है, इसमें सांसों को नियंत्रित किया जाता है। इसकी खासियत यह है कि ध्यान के साथ ही इसमें जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव भी लाया जाता है। योग के जानकारों के मुताबिक, क्रिया योग 5 तरीके के होते हैं।

क्रिया योग एक तरह का प्राचीन योग है। इसमें प्राणायाम की कई पद्धतियां शामिल है। एकाग्रता और आध्यात्मिक विकास के लिए क्रिया योग किया जा सकता है। यह साधारण प्राणायाम से उच्च स्तर का माना जाता है यानी इसे करने के लिए आपको बहुत अधिक ध्यान की ज़रूर है। सही तरीके से क्रिया योग करने पर न सिर्फ आपकी एकाग्रता बढ़ती है, बल्कि कई रोगों से भी मुक्ति मिलती है।

इसे भी पढ़ें: हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए करें यह एक्सरसाइज

विशेषज्ञों के मुताबिक, क्रिया योग आध्यात्मिक विकास का अहम ज़रिया है, इसमें सांसों को नियंत्रित किया जाता है। इसकी खासियत यह है कि ध्यान के साथ ही इसमें जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव भी लाया जाता है। योग के जानकारों के मुताबिक, क्रिया योग 5 तरीके के होते हैं।

क्रिया हठ योग- यदि आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो क्रिया हठ योग करें।

क्रिया कुण्डलिनी प्राणायाम- जो व्यक्ति अपनी चेतना और आंतरिक शक्ति को बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें कुण्डलिनी प्राणायाम करना चाहिए।

क्रिया ध्यान योग- यदि आपका ध्यान भटक जाता है किसी एक चीज़ पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं, तो अपनी एकाग्रता बढ़ाने के लिए क्रिया ध्यान योग करिए। 

क्रिया मंत्र योग- योग के जानकारों के अनुसा, यह योग आपकी बुद्धि, ज्ञान और शरीर के सात चक्रों को जागृत करने का काम करती है।

क्रिया भक्ति योग- इस योग को करने वालों को अपने सभी काम में सफलता मिलती है।

इसे भी पढ़ें: माइग्रेन के दर्द को दूर करने के लिए करें यह योगासन

कैसे करें क्रिया योग?

क्रिया योग गुरु-शिष्य परंपरा के जरिए ही सीखा जा सकता है, यानी इसे इंटरनेट पर देखकर अपने आप नहीं करना चाहिए जैसा आप बाकी योगासन करते हैं। इसे किसी गुरु के मार्गदर्शन में ही किया जाना चाहिए, क्योंकि यह सिर्फ प्राणायाम नहीं है, बल्कि एक तरह की साधना है और आपको अपनी जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव करना होता है।

क्रिया योग के फायदे

विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि योग क्रिया का नियमित अभ्यास किया जाए तो व्यक्ति को कई रोगों से मुक्ति मिल सकती है इसके साथ ही

- शरीर ऊर्जावान बनता है।

- भावनात्मक संतुलन और मानसिक शांति मिलती है।

- बुद्धि तेज होती है।

- एकाग्रता बढ़ती है।

- आपको खुद काम करने की प्रेरणा मिलती है।

- अंदर से शक्ति का संचार होता है।

- यह शरीर के साथ ही मन का भी कायाकल्प कर देती है।

- व्यक्ति का समग्र विकास होता है।

- जीवन का उद्देशय स्पष्ट हो जाता है।

- मानसिक रोग जैसे अवसाद, तनाव से छुटकारा मिलता है।

अगर आप भी मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाना चाहते हैं तो किसी गुरु के सानिध्य में नियमित रूप से क्रिया योग का अभ्यास करिए।

- कंचन सिंह

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़