Winter में क्यों तेजी से बढ़ता है वजन, ये हैं Weight Gain के बायोलॉजिकल कारण

Winter Weight Gain
AI-Generated

सर्दियों में शरीर खुद को गर्म रखने के लिए फैट जमा करता है और धूप की कमी से मीठा खाने की इच्छा बढ़ती है। साथ ही शारीरिक गतिविधि घटने से भी वजन तेजी से बढ़ता है। इसे नियंत्रित रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, प्रोटीन युक्त संतुलित आहार लें और घर पर नियमित व्यायाम या योग करें।

सर्दियों की शुरुआत में फैशन के अलावा और भी चीजों में काफी बदलाव देखने के मिलता है। ठंड के मौसम में खान-पान को लेकर काफी बदलाव किए जाते हैं। सर्दी में लोग ड्राई फ्रूट्स और गोंद के लड्डूओं को सेवन करते हैं। जिस कारण से कई लोगों का वजन भी पहले से ज्यादा बढ़ जाता है।

क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे के कारण सिर्फ खान-पान है या कुछ और? यदि आप भी इस बात को लेकर कन्फ्यूज है, तो आपको इसको लेकर विस्तार से बताते हैं।

सर्दियों में वजन बढ़ने के बायोलॉजिकल और वैज्ञानिक कारण

यूनाइटेड किंगडम की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) के आधिकारिक स्वास्थ्य पोर्टल के अनुसार, मॉर्डन साइंस और बायोलॉजी इस बात को पुष्टि करती है। सर्दियों के समय हमारे शरीर में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। तभी वजन बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती है।

- विंटर में इंसान ऊर्जा और कैलोरीज को बचाकर रखता आया है। सर्दियों में तापमान कम होने से हमारा शरीर खुद को गर्म रखने के लिए फैट स्टोर करने की कोशिश करता है।

- ठंड के मौसम में सूर्य की रोशनी कम देखने को मिलती है, जिससे हमारे दिमाग में सेरोटोनिन यानी खुशी देने वाले हॉर्मोन का लेवल गिरने लगता है। इस कमी को पूरा करने के लिए हमेशा दिमा में मीठे की क्रेविंग और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजें खाने का संकेत मिलता है, जिससे वजन बढ़ सकती है।

- इस मौसम में मेटाबॉलिज्म में बदलाव देखने को मिलते हैं। वहीं, शरीर का तापमान मैनेज करने के लिए मेटाबॉलिज्म का तरीका भी बदल जाता है। कई लोगों को सर्दियों में सबसे अधिक भूख लगती है, क्योंकि शरीर को अंदर से गर्मी बनाए रखने के लिए अधिक कैलोरीज की जरुरत होती है।

- अक्सर इस मौसम में लोग गर्माहट के कारण जिम जाना या वॉक करना छोड़ देते हैं। इस कारण से खाई हुई कैलोरीज बर्न नहीं होती है। चर्बी बदलने लगती है।

सर्दियों में वजन को कैसे मेंटेन रखें?

- असल में सर्दी के मौसम में पानी पीने की इच्छा कम हो जाती है, लेकिन जितना हो सके उतना पानी जरुर पिएं, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।

- डाइट में हरी सब्जियां, फल, अंडे और प्रोटीन से भरपूर चीजों को ज्यादा शामिल करें।

- यदि आप ठंड के कारण घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, तो घर के अंदर ही होम वर्कआउट या योग कर सकती है।

- ठंड के मौसम में गजक, मूंगफली और गुड़ जैसी चीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। आप इन सभी टिप्स को फॉलो करती है, तो आपका वजन कम होगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़