International Emmy Awards 2026: भारत की दोनों एंट्री हारीं, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

International Emmy Awards 2026 Winners List
INSTAGRAM
एकता । Nov 24 2026 5:30PM

54वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में भारत को निराशा हाथ लगी, जहां उसकी दोनों प्रविष्टियां पुरस्कार जीतने से चूक गईं। इसमें बेस्ट ड्रामा सीरीज के लिए नामांकित रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब और बेस्ट कॉमेडी श्रेणी में वीर दास का शो फूल वॉल्यूम शामिल था। वहीं, इस प्रतिष्ठित समारोह में अभिनेता विजय सेतुपति अवॉर्ड प्रेजेंटर की भूमिका में नजर आए।

54वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन सोमवार को न्यूयॉर्क के मैनहैटन स्थित न्यूयॉर्क हिल्टन में हुआ। इस बार भारत को दो कैटेगरी में अवॉर्ड मिलने की उम्मीद थी, लेकिन दोनों ही एंट्री जीत हासिल नहीं कर पाईं। सोनी लिव की स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' और वीर दास के नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल 'फूल वॉल्यूम' को नॉमिनेशन मिला था, लेकिन दोनों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

भारत की दोनों एंट्री अवॉर्ड जीतने से चूकीं

भारत की ओर से 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को बेस्ट ड्रामा सीरीज और वीर दास के शो 'फूल वॉल्यूम' को बेस्ट कॉमेडी सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। हालांकि, बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड फ्रांस की पीरियड ड्रामा सीरीज 'करेम' ने अपने नाम किया। यह सीरीज फ्रांस के मशहूर शेफ एंटोनिन करे‍म की जिंदगी पर आधारित है। उन्होंने गरीबी से निकलकर खाने की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई थी। इस कैटेगरी में 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' के अलावा 'ए थाउजेंड ब्लोज' और अर्जेंटीना की सीरीज 'मेनेम' भी मुकाबले में थीं।

इसे भी पढ़ें: Avengers: Doomsday के Countdown Clock पर बजा स्टीव और पैगी का मशहूर गाना, नए ट्रेलर को लेकर फैंस में हलचल तेज

विजय सेतुपति बने अवॉर्ड प्रेजेंटर

इस समारोह में अभिनेता विजय सेतुपति भी शामिल हुए। उन्होंने अवॉर्ड प्रेजेंटर की भूमिका निभाई। इस दौरान की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Miley Cyrus ने Maxx Morando के साथ अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर कीं, साथ ही एक प्यारा 'M+M' नोट भी लिखा

International Emmy Awards 2026: विजेताओं की पूरी लिस्ट

इस साल अलग-अलग कैटेगरी में इन कलाकारों और कार्यक्रमों ने अवॉर्ड जीते।

बेस्ट एक्टर: बॉबी स्कोफील्ड – 'अनफॉरगिवेबल'
बेस्ट एक्ट्रेस: मोना मीना लियोन – 'होली शिट'
बेस्ट ड्रामा सीरीज: 'करेम' (Carême)
बेस्ट कॉमेडी सीरीज: 'डिविजन पालेरमो – सीजन 2' (División Palermo – Season 2)
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री: 'लुई थेरॉक्स: द सेटलर्स'
बेस्ट करंट अफेयर्स: 'एक्सपोजर: ब्रेकिंग रैंक्स – इनसाइड इजरायल्स वॉर'
बेस्ट किड्स एनिमेशन: 'द स्केयरक्रोज वेडिंग'
बेस्ट किड्स फैक्चुअल एंड एंटरटेनमेंट: 'हॉरिबल साइंस'
बेस्ट किड्स लाइव-एक्शन: 'डेक्स्टर प्रॉक्टर द टेन ईयर ओल्ड डॉक्टर'
बेस्ट न्यूज: 'द वर्ल्ड: 24 आवर्स इन द किल जोन'
बेस्ट नॉन-स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट: 'एजुकेटिंग यॉर्कशायर – सीजन 2'
बेस्ट शॉर्ट-फॉर्म सीरीज: 'डी क्लास वैन 2000' (द क्लास ऑफ 2000)
बेस्ट स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री: 'द फिलिप्सटाउन वायरकार ग्रां प्री'
बेस्ट टीवी मूवी/मिनी सीरीज: 'प्रिजनर 951'

All the updates here:

अन्य न्यूज़