20 साल की उम्र में केली जेनर ने बेटी को दिया जन्म

kylie jenner gave birth to daughter at the age of 20

रियल्टी टीवी स्टार केली जेनर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। 20 वर्षीय स्टार ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को इस खबर की जानकारी दी और कहा कि उनकी ‘खूबसूरत

लॉस एंजिलिस। रियल्टी टीवी स्टार केली जेनर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। 20 वर्षीय स्टार ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को इस खबर की जानकारी दी और कहा कि उनकी ‘खूबसूरत और स्वस्थ्य लड़की’ का एक फरवरी को जन्म हुआ।

केली ने सार्वजनिक रूप से बच्ची के पिता का नाम नहीं बताया है। इस समय वह रैपर ट्रेविस स्कॉट के साथ रिश्ते में हैं। केली ने पोस्ट कर कहा है कि वह इस जानकारी को छुपा कर रखने के लिए अपने प्रशंसकों से माफी चाहती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़