प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर ने साथ में गुजारा वक्त, स्विमिंग पूल साथ नजर आये

priyanka-chopra-and-sophie-turner-spotted-together
रेनू तिवारी । Aug 5 2019 11:40AM

प्रियंका चोपड़ा ने बरगंडी कलर की स्विमिंग कॉस्ट्यूम्स पहनी हुई है और सोफी ने डार्क ग्रीन कलर का स्विमसूट पहना हुआ है। प्रियंका चोपड़ा की ये हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा जब से बॉलीवुड से हॉलीवुड एक्ट्रेस बनी हैं तब से किसी न किसी वजह से वह सुर्खियों में छाई रहती हैं। प्रियंका कभी कोई ट्वीट करके बवाल मचा देती हैं तो कभी उनकी कोई तस्वीर वायरल हो जाती है। इस बार भी प्रियंका की कुछ बेहद हॉट तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरों को लोग अलग-अलग कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं। 

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल में जेठानी सोफी टर्नर के साथ स्विमसूट ने नजर आ रही हैं। दोनों की बॉंडिंग काफी अच्छी नजर आ रही है और साथ में एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। इससे पहले भी सोफी और प्रियंका को साथ में मस्ती करते हुए स्पॉट किया गया हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बरगंडी कलर की स्विमिंग कॉस्ट्यूम्स पहनी हुई है और सोफी ने डार्क ग्रीन कलर का स्विमसूट पहना हुआ है। प्रियंका चोपड़ा की ये हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। प्रियंका के इस परिधान पर जहां कुछ लोगों को आपत्ति है तो वहीं कुछ लोग प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: मां बनना जीवन का सबसे बड़ा रोमांच: लारा दत्ता

यहां देखें प्रियंका को ट्रोल करने वालों कि मानसिकता-

बात-बात पर एक्ट्रेस के परिधानों को लेकर उन्हें ट्रोल करने वाले लोग ये भूल जाते हैं कि एक्ट्रेस की भी एक निजी जिंदगी होती है, क्या वह अपने पसंद से कपड़े नहीं पहन सकतीं। क्यों कभी ये ट्रोलर्स किसी एक्टर को भारतीय संस्कृति का पाठ नहीं पढ़ाते? क्या गलती उन लोगों की नहीं है तो एक्ट्रेस की निजी तस्वीरों को कैमरे में कैद करते सोशल मीडिया पर डालते है?

इसे भी पढ़ें: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने इस अभिनेत्री को दी जान से मारने की धमकी

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Hollywood

All the updates here:

अन्य न्यूज़