केप वर्दे में गोलीबारी में आठ सैनिकों सहित 11 की मौत

[email protected] । Apr 27 2016 11:03AM

केप वर्दे में एक सैन्य दूरसंचार केंद्र में हुई गोलीबारी में आठ सैनिकों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों को हमले के पीछे एक लापता सैनिक का हाथ होने का संदेह है।

डाकार। केप वर्दे में एक सैन्य दूरसंचार केंद्र में हुई गोलीबारी में आठ सैनिकों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों को हमले के पीछे एक लापता सैनिक का हाथ होने का संदेह है। सरकार ने एक बयान में बताया कि राजधानी प्राये के उत्तर में स्थित मोंटे टिशोटा में सैन्य सुरक्षा वाले केंद्र पर मंगलवार को हुई घटना में मारे गए लोगों में स्पेन का एक तकनीशियन और एक स्थानीय आम नागरिक शामिल था।

बयान के अनुसार, ‘‘घटना में 11 लोगों की जान गई। मारे गए लोगों में सभी पुरूष थे जिनकी उम्र 20 से 51 साल के बीच थी।’’ इसके अनुसार: ‘‘सैन्य केंद्र में काम करने वाला एक सैनिक लापता बताया जा रहा है और ऐसी प्रबल आशंका है कि इस हमले के पीछे उसी का हाथ है।’’ लोगों से शांति की अपील करते हुए सरकार ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया जिसमें यह कहा गया था कि राजधानी में गोलीबारी के चलते हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है और साथ ही मादक पदार्थ तस्करी के कारण हमला होने की आशंका को भी खारिज किया गया है। बयान के अनुसार, हवाई अड्डा पर संचालन सामान्य है। स्पेन के विदेश मंत्रालय ने दो स्पेनिश नागरिकों की मौत की पुष्टि की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़