तुर्की में मिनी बस पलटने से 15 लोगों की मौत, 28 लोग घायल

15-people-killed-in-turkey-bus-accident-28-injured
[email protected] । Jul 18 2019 6:42PM

तुर्की में बृहस्पतिवार को प्रवासियों को ले जा रही मिनी बस पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। निजी समाचार एजेंसी डीएचए ने यह जानकारी दी है।

अंकारा। तुर्की में बृहस्पतिवार को प्रवासियों को ले जा रही मिनी बस पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। निजी समाचार एजेंसी  डीएचए  ने यह जानकारी दी है। 

इसे भी पढ़ें: इराक में तुर्की के उप वाणिज्य दूत सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या

डीएचए की खबर के अनुसार मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि उनकी नागरिकता का अभी पता नहीं चल सका है। ईरानी सीमा के नजदीक वान प्रांत में स्थित घटनास्थल पर पुलिस पहुंची हैं। वैन ने अवैध रूप से तुर्की में प्रवेश किया था। 

इसे भी पढ़ें: तुर्की ने F-35 कार्यक्रम से बाहर करने के अमेरिका के फैसले को ‘अनुचित’ बताया

खबर के अनुसार चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना हुई। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता में जानकारी नहीं दी गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़