अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे ISI के 2 एजेंट, FBI ने दबोच लिया

सुरक्षा एजेंसी में घुसबैठ की कोशिश में लगे अमेरिका ने आईएसआई सेल का भांडाफोड़ किया है। 40 साल के एरियन तहेरज़ादेह और 35 वर्षीय हैदर अली को दक्षिण पूर्व वाशिंगटन में एफबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) सेल का भंडाफोड़ किया है, जो राष्ट्रपति की सुरक्षा को संभालने वाले सीक्रेट सर्विस सहित अमेरिकी खुफिया और सुरक्षा तंत्र में घुसपैठ की कोशिश में लगा था। 40 साल के एरियन तहेरज़ादेह और 35 वर्षीय हैदर अली को दक्षिण पूर्व वाशिंगटन में एफबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ खुद को एक अमेरिकी अधिकारी बताकर सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करने के आरोप हैं। अली ने कथित तौर पर गवाहों को बताया था कि वह आईएसआई से जुड़ा है। उसके पास पाकिस्तान और ईरान के कई वीजा भी थे।
इसे भी पढ़ें: Matrubhoomi: भारत के पहले फील्ड मार्शल जिसके नेतृत्व में भारत ने 1971 की जंग में पाकिस्तान को चटाई थी धूल
एरियन ताहेरजादेह और अली पर आरोप हैं कि उन्होंने अमेरिका के फेडरल लॉ एनफोर्मेंट डिपार्टमेंट और डिफेंस कम्युनिटी के सदस्यों के साथ जुड़ने के लिए अमेरिकी गृह मंत्रालय को अपनी गलत पहचान बताई है। तहरज़ादेह ने युनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस (यूएसएसएस) के सदस्यों और डीएचएस के एक कर्मचारी को किराए से मुक्त अपार्टमेंट भी प्रदान किए। अपार्टमेंट का सालाना किराया 40,000 डॉलर से अधिक है।
इसे भी पढ़ें: क्लीन बोल्ड हुए इमरान खान, कोर्ट के फैसले के बाद क्या होगा कैप्टन का अगला कदम?
गुरुवार को अदालत में पेश होने के दौरान, सहायक अमेरिकी अटॉर्नी जोशुआ रोथस्टीन ने कहा कि अली ने कहा कि एक आरोपी पाकिस्तान में इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) एजेंसी से संबद्ध था और उसके पास पाकिस्तान और ईरान के कई वीजा थे। रोथस्टीन ने कहा, ‘‘हमने उसके दावों की सत्यता की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उसने गवाहों के समक्ष दावा किया कि उसके पाकिस्तान की खुफिया सेवा आईएसआई के साथ संबंध हैं।’’ ताहेरजादेह और अली पर आरोप हैं कि उन्होंने संघीय कानून प्रवर्तन और रक्षा समुदाय के सदस्यों के साथ संबंध बनाने के लिए अमेरिकी गृह मंत्रालय के साथ अपनी झूठी और कपटपूर्ण संबद्धता का उपयोग करने का प्रयास किया। उनके झांसे में आकर उनसे लाभ लेने वाले सीक्रेट सर्विस के चार सदस्यों को जांच लंबित रहने तक प्रशासनिक अवकाश पर भेजा गया है। ताहेरजादेह और अली को अगली सुनवाई तक हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया गया है।
अन्य न्यूज़















