गायब हुईं 653 गोलियां तो गुस्से में आया सनकी तानाशाह, 2 लाख की आबादी वाले शहर को बनाया कैदी

kim jong
Creative Common
अभिनय आकाश । Mar 28 2023 12:13PM

रेडियो फ्री एशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक 7 मार्च को सेना की वापसी के दौरान 653 गोलियां गायब हो गईं। सरकार ने सख्त आदेश दिया है कि जब तक सारी गोलियां नहीं मिल जातीं, तब तक शहर में लॉकडाउन रहेगा. पुलिस और सेना दोनों ही गोलियों की तलाश कर रही है।

उत्तर कोरिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तानाशाह किम जोंग उन द्वारा एक शहर को बंद कर दिया गया है। इस शहर के जवानों के पास से अब तक 653 गोलियां गायब हो चुकी हैं। अब उन्हें खोजने के लिए पूरे शहर में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। रेडियो फ्री एशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक 7 मार्च को सेना की वापसी के दौरान 653 गोलियां गायब हो गईं। सरकार ने सख्त आदेश दिया है कि जब तक सारी गोलियां नहीं मिल जातीं, तब तक शहर में लॉकडाउन रहेगा. पुलिस और सेना दोनों ही गोलियों की तलाश कर रही है, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी गोलियां नहीं मिली हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का किया प्रक्षेपण

इस बीच, यह घटना रेयानगांग के उत्तरी हिस्से के हेसन शहर में हुई। शहर में लॉकडाउन लागू होने से दो लाख लोग घर में कैद हो गए हैं। गोलियां गायब होने के बाद से जवानों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रेडियो फ्री एशिया ने भी कहा कि सेना के अधिकारी घर-घर तलाशी ले रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 मार्च को कोरियन पीपल्स आर्मी की 7वीं बटालियन इलाके से वापस लौटी। 7वीं बटालियन को 2020 में ही कोरोना महामारी की शुरुआत में चीनी सीमा को बंद करने के लिए तैनात किया गया था। कोरोना संकट खत्म होने के बाद सेना को वापस बुला लिया गया। इस दौरान 653 गोलियां गायब हो गईं।

इसे भी पढ़ें: शताब्दियों पुराने हैं भारत और दक्षिण कोरिया के संस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंध : Adityanath

शुरुआत में तो जवान खुद गोलियों की तलाश में जुटे रहे, हालांकि वे नहीं मिलीं। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद लॉकडाउन लगाकर पूरे शहर को सील कर दिया गया। खबरों के मुताबिक पूरे शहर को लॉकडाउन कर दिया गया है। पुलिस और सेना द्वारा घर-घर तलाशी ली जा रही है। लेकिन जांच शुरू हुए दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़