फिल्मी अंदाज में भागे ब्राजील के 76 बेहद खतरनाक कैदी, हफ्तों से बना रहे थे सुरंग

76-prisoners-escape-from-paraguay-prison
[email protected] । Jan 20 2020 3:37PM

ब्राजील की सीमा के निकट पराग्वे की एक जेल से रविवार को 76 ‘‘बेहद खतरनाक’’ कैदी भाग गए।अधिकारियों के मुताबिक कुल 76 कैदी जेल से भाग गए हैं, जिनमें से 40 ब्राजील और 36 पराग्वे के नागरिक हैं।जेल से भागे कैदियों में अधिकतर फर्स्ट कैपिटल कमांड गिरोह के सदस्य थे,जो ब्राजील के सबसे ताकतवर गिरोहों में से एक है।

असंशियन। ब्राजील की सीमा के निकट पराग्वे की एक जेल से रविवार को 76 ‘‘बेहद खतरनाक’’ कैदी भाग गए। इन कैदियों में से कई नशीले पदार्थों एवं हथियार की तस्करी करने वाले ब्राजील के गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस की प्रवक्ता एलीना एंद्रादा ने बताया कि पेड्रो जुआन कैबलेरो शहर की जेल में कैदियों ने एक सुरंग बनाई थी जिससे होकर वे जेल से भाग गए। इनमें ब्राजील और पराग्वे दोनों के कैदी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सबसे काबिल कर्मी कैदियों को पकड़ने के लिए सीमा पर गए है।

इसे भी पढ़ें: तालिबान ने एक ही परिवार के 6 लोगों को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

अधिकारियों ने बताया कि कुल 76 कैदी जेल से भाग गए हैं, जिनमें से 40 ब्राजील और 36 पराग्वे के नागरिक हैं। न्याय मंत्री सेसिलिया पेरेज ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए संवाददाताओं से कहा कि कैदियों को सुरंग बनाने में ‘‘कई सप्ताह’’ का समय लगा होगा। जेल के संरक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है और कई सुरक्षाकर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जेल से भागे कैदियों में अधिकतर ‘फर्स्ट कैपिटल कमांड’ गिरोह के सदस्य थे, जो ब्राजील के सबसे ताकतवर गिरोहों में से एक है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़