यूनान में बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत, 20 बचाये गये

[email protected] । Nov 28 2016 2:04PM

यूनान के जैंकिथॉस द्वीप में बाढ़ आने से 32 वर्षीय एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गयी। अग्निशमन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बाढ़ के कारण कारों में फंसे 20 व्यक्तियों को भी बचाया गया है।

एथेंस। यूनान के जैंकिथॉस द्वीप में बाढ़ आने से 32 वर्षीय एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गयी। अग्निशमन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार को जैंकिथॉस द्वीप और यूनान की राजधानी एथेंस में भारी बारिश हुयी। बाढ़ के कारण आपातकालीन सेवाओं के लिए 470 फोन कॉल की गईं।

उन्होंने बताया कि जैंकिथॉस द्वीप में एक व्यक्ति की डूब कर मौत हो गयी। वह कई घंटों से लापता था। इसके अलावा बाढ़ के कारण कारों में फंसे 20 व्यक्तियों को भी बचाया गया है। बारिश के कारण रविवार को एथेंस की मुख्य सड़कों का यातायात कई घंटे तक बाधित रहा। बेसमेंट में फंसे अनेक व्यक्तियों ने आपातकालीन बचाव सेवा के लिए फोन किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

All the updates here:

अन्य न्यूज़