मक्का के इतिहास में पहली बार अलर्ट जारी, F-15 के गिरने के बाद पूरे सऊदी में हड़कंप!

सऊदी अरब ने मक्का की तरफ आ रहे ड्रोन को मार गिराने का दावा कर अलर्ट जारी किया। वहीं, हूती विद्रोहियों ने मक्का को निशाना बनाने से इनकार करते हुए कहा कि वे केवल सैन्य और तेल ठिकानों पर हमले कर रहे हैं। साथ ही हूतियों ने सऊदी अरब के एक एफ-15 लड़ाकू विमान को भी गिराने का दावा किया है।
सऊदी अरब के मक्का में ड्रोन हमले से हड़कंप मचा है। सऊदी अरब ने ड्रोन हमले का दावा किया। इसके बाद पहली बार मक्का में अलर्ट जारी किया गया। सऊदी अरब ने सरकार ने हवाई हमले को लेकर ये अलर्ट जारी किया। लोगों को कहा सुरक्षित जगह पर आप फौरन चले जाएं। साथ ही खतरा टल टलने तक खिड़कियां और दरवाजों से दूर रहें। हूती विद्रोहियों ने हाल में सऊदी अरब पर लगातार कई अटैक किए। रणनीतिक रूप से अहम लाल सागर तट पर पकड़ मजबूत करने की कोशिश है। सऊदी अरब का दावा है कि मक्का शहर की तरफ आ रहे ड्रोन को मार गिराया गया है। वहीं हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दावे को खारिज कर दिया है। हुती विद्रोहियों ने कहा मक्का मस्जिद को निशाना नहीं बनाया है। सऊदी अरब की तेल सुविधाओं और सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं जो मक्का जैसे पवित्र स्थलों से काफी दूर है।
इसे भी पढ़ें: दगाबाज रे! अंसारुल्लाह से US की सीक्रेट मीटिंग, ट्रंप ने हूतियों से कर ली सेटिंग, सऊदी को छोड़ा अकेला
मुस्लिम संगठनों और मुस्लिम देशों का जो संगठन है ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन ओआईसी ने सऊदी अरब का मक्का शहर इस्लाम का सबसे पवित्र स्थान है। ओआईसी ने भी विरोध किया इसका। मुस्लिम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद का जन्म स्थान है ये। और यहीं पर उन्हें पहली बार कुरान की आयतें हासिल हुई थी। हर साल लाखों मुसलमान यहां हज को आते हैं। इसलिए मुसलमानों के लिए बहुत पाक जगह है ये। सुनिए जरा। अब आपको सुनवाता हूं। के सैन्य प्रवक्ता क्या कह रहे हैं? सऊदी अरब का राज परिवार मक्का को निशाना बनाने के बारे में फैलाई गई झूठी कहानियों से किसी को गुमराह नहीं कर सकता है। वे खुद ही हैं जो इसे अनैतिकता से अपवित्र कर रहे हैं। यमन से सऊदी अरब में इस्लाम के पवित्र स्थलों को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। हमारे अभियान उनके तेल भंडारों और सैन्य अड्डों को निशाना बनाते हैं जो पवित्र स्थानों से काफी दूर मौजूद है।
इसे भी पढ़ें: Yemen War से लाखों लोग विस्थापित, जान बचाने के लिए जान को खतरे में डाल कर समुद्र पार कर रहे लोग
हुती ने सबसे जबरदस्त मार मारी है। सऊदी अरब को कैसे उनका सबसे ताकतवर F1-15 मार गिराया है। फाइटर की F15 फाइटर। हूती के सैन्य प्रवक्ता ने कहा अल्लाह की मदद से F15 15 गिरा दिया है। यह जेट मारिफ प्रांत के हवाई क्षेत्र में हमले कर रहा था और स्थानीय मिसाइल से ताकतवर F15 गिर गया। हवा से हवा मार करने वाली मिसाइल से इसे निशाना बनाया गया। भूतियों का दावा है सऊदी अरब ने हाल में 450 जगहों पर हमले किए थे। F15 दुनिया का सबसे ताकतवर और घातक लड़ाकू विमान है। हवाई युद्ध में यह लगभग अजय है। 3000 कि.मी. प्रति घंटे की सबसे ज्यादा रफ्तार से उड़ान भरता है।
अन्य न्यूज़














