Algeria में भीषण Bus Accident: गहरी खाई में बस गिरने से 25 की मौत, 44 घायल

अल्जीरिया में राजधानी अल्जीयर्स से लगभग 50 किलोमीटर दूर एक यात्री बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना सेतीफ से अल्जीयर्स जा रही बस के एल कर्मा क्षेत्र में सड़क से फिसलने के कारण हुई। राष्ट्रपति अब्देलमजीद तेब्बौने ने इस दुखद हादसे के बाद तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
अल्जीरिया में शुक्रवार को एक बस दुर्घटना में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 44 घायल हो गए। अल्जीरिया के नागरिक सुरक्षा विभाग की प्रारंभिक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। बस यात्रियों को सेतीफ से अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स ले जा रही थी।
बस अल्जीयर्स से लगभग 50 किलोमीटर दूर एल कर्मा क्षेत्र में सड़क से फिसलकर एक गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई और 44 घायल हो गए। घटनास्थल पर बचाव दल मौजूद थे और एंबुलेंस के माध्यम से लगातार घायलों को नजदीकी अस्पतालों तक पहुंचाया जा रहा था।
सरकारी टेलीविजन के अनुसार, अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमजीद तेब्बौने ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। पंद्रह अगस्त 2025 को अल्जीयर्स में एक सार्वजनिक परिवहन बस पुल के सुरक्षा अवरोधक को तोड़ते हुए नीचे नदी में जा गिरी थी। इस नदी में शहर का सीवेज (मलजल) प्रवाहित होता है।
उस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हुई थी और 21 लोग घायल हुए थे।
अन्य न्यूज़















