शादी सीजन में ट्रेंड कर रहे Matar Mala Gold Necklace, देखें ये 4 खूबसूरत डिजाइंस

शादियों के सीजन में रॉयल और ट्रेंडी लुक पाने के लिए मटर माला गोल्ड नेकलेस बेहतरीन विकल्प है। महिलाएं इसे सिंगल लेयर, मल्टी लेयर रानी हार, कुंदन-पोलकी पेंडेंट और पर्ल फ्यूजन जैसे खूबसूरत डिजाइन्स में चुन सकती हैं। यह पारंपरिक परिधानों के साथ बेहद खूबसूरत लगती है और इसे गले की नेकलाइन के अनुसार आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।
शादियों का सीजन शुरु हो चुका है। इस दौरान महिलाएं खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए आउटफिट से लेकर ज्वेलरी का विशेष ध्यान रखती है। यदि आप भी अपने लुक को डिफरेंट और स्टाइलिश बनाना चाहती है, तो एक जैसी साधारण एक्सेसरीज चूज करने के बजाय कुछ यूनिक और नया ट्राई कर सकते हैं।
इस लेख हम आपको मटर माला गोल्ड नेकलेस डिजाइंस के बारे में बताएंगे। इन्हें पहनकर आप परफेक्ट लुक पा सकते हैं। यह काफी ट्रेंडी फैशन बन चुका है।
4 लेटेस्ट मटर माला नेकलेस डिजाइंस
वेडिंग में रॉयल लुक पाने के लिए आप मटर के दानों जैसे सोने के छोटे-छोटे दाने आपके गले की खूबसूरती को बढ़ाएंगे। मटर माला गोल्ड नेकलेस न सिर्फ न केवल लहंगे और बनारसी साड़ियों को रॉयल लुक देती है, जबकि इसे आप किसी भी एथनिक या ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
सिंगल लेयर क्लासिक मटर माला
सोने के छोटे और गोल दानों की एक साधारण सी पतली चेन वाला यह नेकलेस आपके लुक को खास बना देगी। हल्की साड़ी, सूट या डेली एथनिक आउटफिट के साथ आप इस तरह की माला को आसानी से पहन सकते हैं।
मल्टी लेयर रानी हार मटर माला डिजाइन
मटर माला में मल्टी लेयर डिजाइन काफी ट्रेंड कर रही है। इसमें आप तीन या चार लेयर वाली मटर माला पहन सकती हैं। दुल्हन या ब्राइडल लुक के लिए इस तरह की माला सबसे बेस्ट रहने वाली है। इसको आप शादी के किसी भी फंक्शन में पहन सकते हैं।
कुंदन या पोलकी पेंडेंट मटर माला
फैशन के दौर में आजकल कुंदन और पोलकी डिजाइन वाली मटर माला का चलन काफी देख रहा है। अपनी शादी में या किसी खास इवेंट में कुंदन-पोलकी वाला नेकलेस पहन रही हैं, तो साधारण नेकलेस पहनने के जगह इस तरह का कुंदन या पोलकी पेंडेंट गोल्ड मटर माला डिजाइन ट्राई कर सकते हैं।
पर्ल और बीड्स फ्यूजन मटर माला
पर्ल डिजाइन वाली मटर माला भी काफी ट्रेंड में है। यदि आप नाइट रिसेप्शन के दौरान अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, सोने के दानों के साथ बीच-बीच में पर्ल और बीड्स का डिजाइन आपके लुक को खास बना सकता है। इसको आप पेस्टल कलर के किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकते हैं।
किन बातों का रखें ध्यान
- ब्लाउज या सूट का गला बंद है यानी हाई नेक है, तो आप लंबा नेकलेस चूज कर सकते हैं।
- यदि आपका डीप नेक या वी-नेक है, तो आप लंबे नेकलेस के अलावा चोकर नेकलेस भी चूज कर सकते हैं।
- सोने के छोटे-दाने और पतली चेन आपस में उलझ सकते हैं, इनको हमेशा किसी अलग से एक छोटे बॉक्स में रख सकते हैं।
अन्य न्यूज़













