मुझ पर यकीन नहीं तो जयशंकर से पूछिए...US-भारत रिलेशन को लेकर ट्रंप पर भड़के अमेरिकी सांसद

रो खन्ना ने इस कूटनीतिक गिरावट के लिए पूरी तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। अपने संबोधन में उन्होंने बेहद बेबाकी से बात रखते हुए कहा कि मैं अपनी बात को घुमा-फिराकर कहने वालों में से नहीं हूँ।
भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेस सदस्य (सांसद) रो खन्ना ने भारत और अमेरिका के बीच मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों को लेकर एक बड़ा और विवादित बयान दिया है। वॉशिंगटन में आयोजित 'यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम लीडरशिप समिट' को संबोधित करते हुए कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद खन्ना ने दावा किया कि पिछले 30 वर्षों में दोनों देशों के रिश्ते अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने यहाँ तक कहा कि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी इस बात से इनकार नहीं करेंगे। रो खन्ना ने इस कूटनीतिक गिरावट के लिए पूरी तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। अपने संबोधन में उन्होंने बेहद बेबाकी से बात रखते हुए कहा कि मैं अपनी बात को घुमा-फिराकर कहने वालों में से नहीं हूँ। जो सच है, उसे सीधे तौर पर सामने रखना मेरी आदत है। हकीकत यही है कि भारत और अमेरिका के संबंध इस समय पिछले तीन दशकों के सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुँच चुके हैं। खन्ना ने विशेष रूप से ईरान के साथ बढ़ते तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन द्वारा ईरान के साथ युद्ध जैसी स्थिति पैदा करना बेहद विनाशकारी साबित हुआ है। इसका सीधा और बुरा असर भारत में ईंधन (गैस और तेल) की कीमतों पर पड़ा है। उन्होंने मंच से कहा कि अगर किसी को मेरी बात पर यकीन न हो, तो वे सीधे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस बारे में बात कर सकते हैं।
अपने दावों को मजबूत करने के लिए अमेरिकी सांसद ने अपने हालिया चीन दौरे का भी हवाला दिया। उन्होंने समिट में बताया कि चीन यात्रा के दौरान वहाँ तैनात भारतीय राजदूत ने खुद उनसे साझा किया था कि डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और फैसलों के कारण दोनों देशों के बीच सालों से बना 'एक पूरी पीढ़ी का भरोसा' खत्म हो गया है। डेमोक्रेटिक सांसद का यह तीखा बयान ऐसे समय में आया है जब वैश्विक मंच पर भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी को बेहद अहम माना जाता है, लेकिन उनके इस दावे ने अमेरिकी राजनीतिक और कूटनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है। खन्ना ने आगे कहा कि मैं चीन में था और वहाँ के भारतीय राजदूत ने मुझे बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप की वजह से भरोसे की एक पूरी पीढ़ी का भरोसा टूट गया है। अगर हम इस बात को सच-सच नहीं कहते कि इस राष्ट्रपति ने कितना नुकसान पहुँचाया है... तो हम असलियत से दूर जी रहे हैं। पिछले साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने से भारत और अमेरिका के रिश्तों पर असर पड़ा है। उन्होंने अमेरिका आने वाले भारतीय सामान पर ये शुल्क लगाने की मुख्य वजह नई दिल्ली द्वारा रूस से तेल की खरीद को बताया था।
इसे भी पढ़ें: ईरान गिड़गिड़ा रहा... Donald Trump बोले- कल Doha में होगी बैठक
एक ऐसा अमेरिका जो अपनी नैतिक सोच भूल चुका है
उन्होंने ईरान और क्यूबा को धमकाने और ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करने की ट्रंप की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के दौर में अमेरिका की विदेश नीति जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली हो गई है। खन्ना ने कहा कि अब हमारे सामने एक ऐसा अमेरिका है जो अपनी नैतिक सोच भूल चुका है, जिसकी विदेश नीति 'जिसकी लाठी उसकी भैंस' वाली है - जो ईरान और क्यूबा को धमका रहा है, ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करने की धमकी दे रहा है - और हम ऐसे डिनर कर रहे थे मानो सब कुछ सामान्य हो। जब यह राष्ट्रपति सचमुच पूरी दुनिया में अमेरिका की लीडरशिप को खत्म कर रहा है, तो भला कौन इस या उस तरह की पार्टनरशिप की परवाह करता है? खन्ना ने आगे कहा कि इमिग्रेंट्स (प्रवासियों) को लेकर भड़काऊ बातें करना, इस राष्ट्रपति का भड़काऊ रवैया और अमेरिका आने वाले इमिग्रेंट्स की कमी की बात करना हम चुप कैसे बैठ सकते हैं और उनकी उन नीतियों की निंदा कैसे न करें जो उन्होंने स्टूडेंट वीज़ा को लेकर अपनाई हैं, या अमेरिका आने वाले टैलेंट को जिस तरह से गलत दिखाया गया है?
इसे भी पढ़ें: लेबनान पर एटम बम जैसा बड़ा हमला, हिजबुल्ला ने खाई बदले की कसम
डेमोक्रेटिक नेता ने कहा कि ट्रंप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अमेरिका के आगे रहने की बात तो करते हैं, लेकिन टॉप AI रिसर्चर्स में से 38 प्रतिशत चीनी मूल के हैं। खन्ना ने कहा, "टॉप AI रिसर्चर्स में से 38 प्रतिशत चीनी मूल के हैं। 72 प्रतिशत के पास विदेशी डिग्रियां हैं। यह ऐसे राष्ट्रपति हैं जो यह नहीं समझते कि हमें टैलेंट को भर्ती करने की ज़रूरत है, न कि उन्हें दूर भगाने की।
अन्य न्यूज़















