Congo में भूस्खलन से कम से कम 15 लोगों की मौत, करीब 60 लोग लापता : अधिकारी

landslide
प्रतिरूप फोटो
ANI

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों की सटीक संख्या बता पाना मुश्किल है क्योंकि हर शनिवार को इस जगह बाजार लगता था। अधिकारी ने बताया कि यह इलाका एक तरह का बंदरगाह है, जहां मछुआरे मछली बेचने और साबुन खरीदने आते हैं।

 दक्षिण पश्चिम कांगो में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी और करीब 60 लोग लापता हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इडियोफा शहर के निकट बंदरगाह से कुछ दूरी पर शनिवार को हुए भूस्खलन के बाद सात लोग जीवित पाए गए।

स्थानीय अधिकारी ढेधे मुपासा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, बंदरगाह से आगे एक पहाड़ी है और बारिश के कारण पहाड़ की मिट्टी खिसक गयी। प्रांत के अंतरिम गवर्नर फ्लिसीन किवे ने संवाददाताओं को बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए एक टीम को भेजा गया है, जिन्होंने सात लोगों को जीवित पाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि 60 लोग अभी भी लापता हैं

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों की सटीक संख्या बता पाना मुश्किल है क्योंकि हर शनिवार को इस जगह बाजार लगता था। अधिकारी ने बताया कि यह इलाका एक तरह का बंदरगाह है, जहां मछुआरे मछली बेचने और साबुन खरीदने आते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़