बुरी तरह से जल उठा बांग्लादेश, होगा तख्तापलट? भारत में बैठे-बैठे शेख हसीना ने चला कौन सा दांव

Bangladesh
ANI
अभिनय आकाश । Nov 16 2026 12:22PM

सड़कों पर तांडव मच गया। चारों तरफ बवाल ही बवाल मचने लगा है। कहा जा रहा है कि कट्टरपंथी सड़कों पर ठीक उसी तरह उतर चुके हैं। जिस तरह पिछली बार जब शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ा था जब तांडव मचा था। उसी तरह इस बार भी तांडव करने की कोशिश की जा रही है। उस उसी तरह तख्तापलट की पूरी प्लानिंग रची जा रही है। अब कहा जा रहा है कि क्या बांग्लादेश में फिर से तख्तापलट होगा?

एक नहीं दो नहीं 22 से ज्यादा जिले बांग्लादेश के बुरी तरह आग में जल रहे हैं। ये बवाल ये जो चीजें हैं तब शुरू हुई जब भारत में रह रही बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वापस बांग्लादेश में जाने की इच्छा जताई और पासपोर्ट अप्लाई कर दिया। हालांकि बांग्लादेश की सरकार ने उन्हें पासपोर्ट देने से इंकार कर दिया क्योंकि उन्हें आतंकवादी करार दिया गया। ऐसे में जैसे ही बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेशी सरकार ने सख्ती दिखाई, शेख हसीना की पार्टी आग बबूला हो उठी। सड़कों पर तांडव मच गया। चारों तरफ बवाल ही बवाल मचने लगा है। कहा जा रहा है कि कट्टरपंथी सड़कों पर ठीक उसी तरह उतर चुके हैं। जिस तरह पिछली बार जब शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ा था जब तांडव मचा था। उसी तरह इस बार भी तांडव करने की कोशिश की जा रही है। उस उसी तरह तख्तापलट की पूरी प्लानिंग रची जा रही है। अब कहा जा रहा है कि क्या बांग्लादेश में फिर से तख्तापलट होगा? 

इसे भी पढ़ें: Sheikh Hasina के प्रत्यर्पण की कानूनी औपचारिकताएं पूरी, अब फैसला भारत के हाथ: बांग्लादेश


हालात कुछ यही बता रहे हैं। एक तरफ शेख हसीना के पार्टी के समर्थक सड़कों पर उतर कर बवाल कर रहे हैं तो दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि बांग्लादेश में गारमेंट उद्योग के मजदूरों का विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ रहा है और यह प्रदर्शन जो है वह हिंसक होता नजर आ रहा है। यह प्रदर्शन न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा है और अब यह तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है। प्रदर्शन के कारण 13 कपड़ा कारखानों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं पांच अन्य फैक्ट्रियों में छुट्टी घोषित कर दी गई। मजदूरों के प्रदर्शन में को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े हैं। साउंड ग्रेनेड का इस्तेमाल करना पड़ा है। तो एक तरफ शेख हसीना के पार्टी के लोग सड़कों पर उतरकर बवाल कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ बांग्लादेश में फैक्ट्री मजदूरों का बवाल बढ़ता ही जा रहा है। चारों तरफ आप देखेंगे सड़कों पर लोग ही लोग तांडव ही तांडव आगजनी। कहीं सड़कें पर बसों को फूंक दिया जा रहा है। कहीं ट्रेनों में आग लगा दी जा रही है। कहीं दफ्तरों में तोड़फोड़ की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: ऐसे ही चलता रहा तो Bangladesh को America और China के हाथों बेच देंगे Tarique Rahman!


बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की देश वापसी की मांग को लेकर उनके समर्थकों ने गृह जो उनके गृह जिले हैं गोपालगंज में जमकर हंगामा किया है। आवामी लीग के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बख्तरबंद गाड़ियों को फूंक डाला और एक पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ की गई है। उन्होंने पुलिस बैरिकेड तोड़कर सड़कें जाम कर दी। शेख हसीना की सरकार गिरने की याद में बनाए गए स्मारक को भी गिरा दिया गया है। प्रदर्शनकारियों में कई लोग धारदार हथियार, लाठी और दूसरे स्थानीय हथियार लेकर पहुंचे हैं। प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया है। आवामी लीग के गोपालगंज जिला नेता इलियास ने एक रैली में कहा कि शेख हसीना को देश में वापस लाने तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा और सरकार अगर नहीं झुकती है नहीं मानती है शेख हसीना को लेकर चीजें सही नहीं की जाती हैं तो लगातार बांग्लादेश इसी तरह आग में जलता रहेगा। गोपालगंज में यह हिंसक प्रदर्शन ऐसे समय पर हुआ है जब शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है।  वह अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद सत्ता से हटाए जाने के बाद से भारत में रह रही हैं। हसीना ने कहा है कि वह बांग्लादेश लौटकर कानूनी प्रक्रिया का सामना करना चाहती हैं। बांग्लादेश की एक अदालत ने नवंबर 2025 में प्रदर्शनकारियों पर कारवाई के मामले में मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए उन्हें उनकी गैर मौजूदगी में मौत की सजा सुनाई हसीना ने आरोपों और सुनवाई की प्रक्रिया को खारिज कर दिया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़