Cambodia ने कथित ऑनलाइन जालसाज़ी के आरोपी कारोबारी को China प्रत्यर्पित किया

कंबोडिया के गृह मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चेन झी और दो अन्य चीनी नागरिकों को कुछ महीने की जांच के बाद और चीनी अधिकारियों के अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को प्रत्यर्पित कर दिया गया।
कंबोडिया की सरकार ने बुधवार को बताया कि उसने चीन के एक प्रमुख कारोबारी को गिरफ्तार कर चीन प्रत्यर्पित कर दिया है। सरकार ने कहा कि आरोपी कथित रूप से एक बड़े ऑनलाइन धोखाधड़ी का संचालन कर रहा था और संबंधित आपराधिक आरोपों को लेकर अमेरिकी अधिकारियों को उसकी तलाश थी।
कंबोडिया के गृह मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चेन झी और दो अन्य चीनी नागरिकों को कुछ महीने की जांच के बाद और चीनी अधिकारियों के अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को प्रत्यर्पित कर दिया गया। दोहरी नागरिकता रखने वाले चीनी नागरिक चेन ने दिसंबर में अपनी कंबोडियाई नागरिकता छोड़ दी थी।
अन्य न्यूज़











