चीन ने भारत-जापान से पाइरिडिन के आयात पर डंपिंगरोधी शुल्क हटाया, जानें क्या है पाइरिडिन?

china-ends-anti-dumping-duty-on-pyridine-import-from-india
[email protected] । Nov 20 2019 6:08PM

सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, स्थानीय उत्पादकों के आवेदन पर सरकार ने पिछले साल 21 नवंबर को डंपिंगरोधी शुल्क की पुन: जांच शुरू की थी।

बीजिंग। चीन ने भारत और जापान से पाइरिडिन के आयात पर छह साल से लगे डंपिंगरोधी शुल्क को समाप्त करने की बुधवार को घोषणा की। चीन के घरेलू उत्पादकों ने इन शुल्कों की पुनर्जांच को बंद करने का सरकार से आग्रह किया था। पाइरिडिन का इस्तेमाल कीटनाशकों, दवाओं, पशु चारा समेत अन्य रसायनों के उत्पादन में किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सदन में हांगकांग मानवाधिकार एवं लोकतंत्र कानून पारित

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि पाइरिडिन के आयात पर लगे ये शुल्क बृहस्पतिवार से समाप्त हो जाएंगे। चीन ने भारत और जापान से पाइरिडिन के आयात पर 21 नवंबर 2013 को डंपिंगरोधी शुल्क लगाया था।

इसे भी पढ़ें: व्यापार युद्ध: ट्रंप ने कहा, अगर समझौता नहीं हुआ तो चीन पर लगाएंगे शुल्क

सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, स्थानीय उत्पादकों के आवेदन पर सरकार ने पिछले साल 21 नवंबर को डंपिंगरोधी शुल्क की पुन: जांच शुरू की थी। उत्पादकों ने इस महीने की शुरुआत में एक अन्य आवेदन देकर इस जांच को बंद करने का आग्रह किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़