शंघाई की सड़कें हुई सुनसान, कुत्तों को खिड़कियों से लटकाकर कराई जा रही मॉर्निंग वॉक; देखें वीडियो

china
निधि अविनाश । Apr 2 2022 11:18AM

अस्पतालों में कोरोना के नए मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड तक नहीं बचे हैं। शंघाई समेत चीन के 5 शहरों में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। इस सख्त लॉकडाउन के कारण लोग अपने घरों में ही कैद होकर रह गए है।बता दें कि, लोगों को अपने कुत्ते को टहलाने के लिए भी बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

चीन में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पिछले एक हफ्ते से सख्त लॉकडाउन लगाया गया है लेकिन हालात सुधरने की बजाय और बिगड़ते जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में सभी 31 प्रांतों में कोरोना फैल चुका है। अस्पतालों में कोरोना के नए मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड तक नहीं बचे हैं। शंघाई समेत चीन के 5 शहरों में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। इस सख्त लॉकडाउन के कारण लोग अपने घरों में ही कैद होकर रह गए है। बता दें कि, लोगों को अपने कुत्ते को टहलाने के लिए भी बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

इसे भी पढ़ें: बुरी तरह फेल हुई चीन की जीरो कोविड पॉलिसी, सभी 31 प्रांतों में फैला कोरोना, शंघाई समेत 5 शहरों में लॉकडाउन

इसी बीच अमेरिकी सार्वजनिक स्वास्थ्य वैज्ञानिक एरिक फीगल-डिंग द्वारा एक ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि, कैसे एक परिवार अपने पोमेरियन कुत्ते को घुमाने के लिए तीसरी मंजिल के घर से एक लंबी रस्सी का इस्तेमाल करते हुए नीचे उतारते हुए दिखाया गया है। कुत्ते को काफी लंबें पट्टे से बांधा गया है ताकि वह बिल्डिंग के चारों और घूम सके। कुत्ते को अच्छे से टहलाने के बाद मालिक लंबे पट्टे के जरिए वापस खींच लेता है। बता दें कि, इस वीडियो को अब तक 52,000 से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा कि, 'यह तो पागलपन है, मुझे नहीं पता कि इस बारे में क्या कहना है। एक अन्य वीडियो में चार पैरों वाला रोबोट दिखाया गया है, जो कुत्ते की तरह दिखता है और वह सड़कों परघूमते हुए कोविड से संबंधित घोषणाएं कर रहा है।

वहीं एक अन्य वीडियो में किराने के सामान को लेकर शंघाई के स्थानीय निवासियों को एक-दूसरे से भिड़ते हुए देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने घोस्ट टाउन की एक झलक दिखाई है जो कि शंघाई की है। इसमें शंघाई के सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है, सड़को पर केवल एम्बुलेंस ही चलते दिखाई दे रहे और इसके अलावा कोई और अन्य वाहन सड़कों पर नजर नहीं आ रहे है। सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस के मुताबिक, लोगों को घर के अंदर ही रहना होगा। शहर के ज्यादातर हिस्सों में सार्वजनिक परिवहन को बंद कर दिया गया है। यहां देखें वीडियो- 

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़