ताइवान और अमेरिका की आर्थिक वार्ता से खफा चीन, कहा- रद्द करो, नहीं तो ‘गंभीर नुकसान’ होगा

us taiwan

अमेरिका-ताइवान के बीच प्रस्तावित आर्थिक वार्ता से चीन काफी नाराज है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में अमेरिका से ताइवान के साथ सभी तरह के आधिकारिक आदान-प्रदान रोकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका ऐसा नहीं करता है, तो दोनों देशों के संबंधों को ‘गंभीर क्षति’ पहुंच सकती है।

ताइपे। अमेरिकी की ताइवान के साथ प्रस्तावित आर्थिक वार्ता को लेकर चीन खासा नाराज है। चीन ने सोमवार को अमेरिका को आगाह किया कि यदि वह इस प्रस्तावित आर्थिक बैठक से पीछे नहीं हटता है, तो दोनों देशों के संबंधों को ‘गंभीर नुकसान’ हो सकता है। अमेरिका-चीन आर्थिक बैठक में एक वरिष्ठ अमेरिकी मंत्री के भाग लेने की संभावना है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में अमेरिका से ताइवान के साथ सभी तरह के आधिकारिक आदान-प्रदान रोकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका ऐसा नहीं करता है, तो दोनों देशों के संबंधों को ‘गंभीर क्षति’ पहुंच सकती है और इससे ताइवानी क्षेत्र में शांति और स्थिरता प्रभावित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने कंपनियों से कहा, Msme के बकाया का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर करें

ताइवान के मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि अमेरिका के आर्थिक वृद्धि, ऊर्जा और पर्यावरण उपमंत्री कीथ क्रैक इस सप्ताह ताइवान की यात्रा पर जा सकते हैं। वहां वह ताइवान सरकार के साथ आर्थिक और वाणिज्यिक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इससे पहले पिछले महीने अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार ताइवान की यात्रा पर गए थे। 1979 में अमेरिका और ताइवान की सरकारों के बीच औपचारिक संबंध समाप्त होने के बाद यह अमेरिका के किसी शीर्ष कैबिनेट मंत्री की पहली ताइवान यात्रा थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़