वेनेजुएला में अवैध खनन को लेकर संघर्ष, नौ की मौत

Conflicts about illegal mining in Venezuela, nine deaths

वेनेजुएला के दूरदराज जंगल स्थित एक चौकी पर गश्त लगा रहे सैनिकों पर अवैध तरीके से सोने का खनन करने वालों ने गोलियां चलाईं जिसके बाद हुई मुठभेड़ में नौ संदिग्धों मारे गए।

कराकास। वेनेजुएला के दूरदराज जंगल स्थित एक चौकी पर गश्त लगा रहे सैनिकों पर अवैध तरीके से सोने का खनन करने वालों ने गोलियां चलाईं जिसके बाद हुई मुठभेड़ में नौ संदिग्धों मारे गए। सेना ने बताया कि बोलिवार राज्य में अल कैलाओ के बाहर वैले वर्डे में जहां इस अपराध को अंजाम दिया जाता है वहां सैनिकों का दल गश्त पर गया था। गश्ती दल का एक सदस्य भी घायल हुआ है।

क्षेत्र ब्राजील की सीमा से अधिक दूर नहीं है और यहां सोने और अन्य संसाधनों का भंडार है। वेनेजुएला अपने मुख्य निर्यात तेल की कीमत कम होने के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। सोने की कीमतें स्थिर हैं। दक्षिण अमेरिकी देश में हिंसक अपराधों भी बड़ी संख्या में होती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़