कोरोना वायरस: एयर इंडिया का विमान दिल्ली से वुहान जाने के लिए रवाना

corona-virus-air-india-plane-leaves-from-delhi-to-wuhan
[email protected] । Jan 31 2020 12:24PM

विमानन कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बी747 विमान दिल्ली से अपराह्न 12 बजकर 30 मिनट पर रवाना होने के लिए तैयार है। ’उन्होंने बताया कि विमान में एक पराचिकित्सा कर्मी भी होगा। एअर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने शुक्रवार को कहा कि विमान में कोई सेवा नहीं दी जाएगी।

नयी दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर वहां से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एअर इंडिया का 423 सीटों वाला बी747 विमान शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर साढ़े 12 बजे वुहान हवाईअड्डे के लिए रवाना होगा। अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के पांच डॉक्टर और एक पराचिकित्सक कर्मी विमान में सवार होंगे।

विमानन कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बी747 विमान दिल्ली से अपराह्न 12 बजकर 30 मिनट पर रवाना होने के लिए तैयार है। यह मुंबई से शुक्रवार को सुबह ही दिल्ली आया है।’’उन्होंने बताया कि विमान में एक पराचिकित्सा कर्मी भी होगा। एअर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने शुक्रवार को कहा कि विमान में कोई सेवा नहीं दी जाएगी। जो भी खाद्य पदार्थ होंगे वह सीट पॉकेट में रखे होंगे। कोई सेवा नहीं होगी तो (चालक दल के सदस्यों और यात्रियों के बीच) कोई बातचीत भी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि चालक दल के सदस्यों और यात्रियों के लिए मास्क का प्रबंध किया गया है। हमने चालक दल के सदस्यों के लिए सुरक्षा कवच का भी प्रबंध किया है।

इसे भी पढ़ें: चीन में कोरोना वायरस का तहलका, मृतकों की संख्या हुई 213, आपात स्थिति घोषित

लोहानी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के पांच डॉक्टर साथ जा रहे हैं। विमान वुहान हवाईअड्डे पर दो-तीन घंटे के लिए रहेगा। सरकार ने चीन के हुबेई प्रांत में रहने वाले 600 भारतीय लोगों से यहां वापस लौटने की इच्छा जानने के लिए संपर्क किया था। हुबेई प्रांत के वुहान में इस वायरस से सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हैं। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 213 पहुंच गई है। वहीं कुल 9,692 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 5,806 मामले हुबेई प्रांत के हैं और यहां 204 लोगों की मौत हो चुकी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़