कोविड-19 के नये स्वरूप से वैश्विक खतरा बहुत अधिक है: डब्ल्यूएचओ

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने सदस्य देशों को एक तकनीकी ज्ञापन में कहा कि नए संस्करण के बारे में ‘‘काफी अनिश्चितता’’ बनी हुई है।
ब्रसेल्स| विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि प्रारंभिक साक्ष्य के आधार पर कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से वैश्विक खतरा ‘‘बेहद अधिक’’ है, और इससे ‘‘गंभीर परिणाम’’ हो सकते हैं।
संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने सदस्य देशों को एक तकनीकी ज्ञापन में कहा कि नए संस्करण के बारे में ‘‘काफी अनिश्चितता’’ बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के नये स्वरूप ने विशेषज्ञों को किया हैरान
कोविड-19 का नया स्वरूप पहली बार दक्षिणी अफ्रीका में पाया गया था। संगठन ने कहा कि दुनियाभर में इसके और फैलने की आशंका अधिक है।
अन्य न्यूज़












