Zagreb School Attack मामले में हमलावर छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया

Croatia Police Detain Student After Attack In Zagreb School
प्रतिरूप फोटो
AI Image

क्रोएशिया की राजधानी जगरेब के एक स्कूल में छात्र ने धारदार वस्तु से दूसरे छात्र और सफाई कर्मचारी पर हमला कर घायल कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल छात्र की सर्जरी की गई है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्रोएशिया की राजधानी जगरेब के उच्च विद्यालय में शुक्रवार को एक छात्र ने दूसरे छात्र और एक सफाई कर्मचारी को धारदार वस्तु से घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। क्रोएशिया के शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि आरोपी ने हमले में एक धारदार वस्तु का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने बताया कि हमले में घायल छात्र के शरीर पर कई वार किए गए थे। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में 10000 छात्रों ने बनाई मिट्टी की गणेश मूर्तियां, Guinness World Records में नाम दर्ज

छात्र की सर्जरी की गई और उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं, स्कूल के एक कर्मचारी का चेहरा जख्मी हो गया। समाचार पोर्टल ‘इंडेक्स’ के अनुसार यह हमला बृहस्पतिवार को दोनों छात्रों के बीच विवाद के बाद हुआ। घटनास्थल के वीडियो में पुलिस की जांच के दौरान इमारत की घेराबंदी की गई दिखाई दे रही है। दिसंबर 2024 में चाकू लेकर एक पूर्व छात्र जगरेब के एक स्कूल में घुस गया था। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब के स्कूलों पर Kejriwal का CJP को धन्यवाद, कहा- कमियों का तुरंत समाधान करेंगे

उसने सात साल की एक बच्ची की चाकू मारकर हत्या कर दी थी और तीन अन्य बच्चों तथा उनके शिक्षक को घायल कर दिया था। मामले में उसे दोषी ठहराया गया और 50 साल की जेल की सजा सुनाई गई। इस हमले के बाद जगरेब और अन्य जगहों के स्कूलों ने अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात करने शुरू कर दिए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़