दुबई, कतर, बांग्लादेश...कॉकरोचों पर दुनिया हुई मेहरबान! डिलीवरी ब्यॉज कहां-कहां के ऑर्डर लेकर आ रहे?

अपना समर्थन जाहिर करें। पहले प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों से संपर्क किए गए। कांटेक्ट नंबर्स के माध्यम से, सोशल मीडिया के माध्यम से जिसकी जितनी हैसियत थी मदद पहुंचाई गई। इसके बाद डिलीवरी एप्स का सहारा लिया गया।
जंतर-मंतर पर एक महीने से ज्यादा से चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के लिए लोगों का सपोर्ट उनका प्यार लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां एक और विपक्षी दलों के नेताओं ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने मंच पर आकर अपना समर्थन जाहिर किया। वहीं दूसरी ओर देश ही नहीं विदेश से भी लोग इस आंदोलन में हिस्सेदारी लेने के लिए पहुंच रहे हैं। जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। हालांकि ऐसे भी बहुत लोग हैं जो दिल्ली किसी कारण से नहीं पहुंच पाए। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने इस बात को पुख्ता किया कि वह किसी ना किसी रूप में इन प्रदर्शनकारियों के लिए मदद जरूर भेजें। अपना समर्थन जाहिर करें। पहले प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों से संपर्क किए गए। कांटेक्ट नंबर्स के माध्यम से, सोशल मीडिया के माध्यम से जिसकी जितनी हैसियत थी मदद पहुंचाई गई। इसके बाद डिलीवरी एप्स का सहारा लिया गया।
इसे भी पढ़ें: Jantar Mantar Protest Updates: NEET Paper Leak पर CJP का कड़ा रुख, Abhijeet Dipke बोले - Dharmendra Pradhan के इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं
देश भर के लोगों ने खाना, पीना, ब्रश, सेनेरी पैड, मच्छरदानी, पंखा, दवाइयां और जरूरत का तमाम सामान भेजना शुरू किया। अब तो जानकारी मिल रही है कि केवल देश के लोग ही नहीं विदेश में बैठे लोग भी कॉकरोचेस को सपोर्ट कर रहे हैं। वे कॉकरोचेस के लिए खानापीना और जरूरत का सामान भेज रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले जंतरमंतर पर एक नया ट्रेंड देखने को मिला। फूड डिलीवरी एप्स जैसे कि स्विगी, जोमैटो, ब्लिकिट, जेप्टो और तमाम ऐसी एप्स के माध्यम से प्रदर्शनकारियों के लिए सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर और उनकी जरूरत के सामान उनके पास लगातार भेज रहे हैं। कोई मुंबई से खाना बुक कर रहा है, कोई सूरत से, कोई चेन्नई से तो कोई कोच्ची से। पटना, जयपुर, हैदराबाद, नागपुर, बेंगलुरु और ऐसे कितने ही शहर हैं जहां से अलग-अलग लोग कॉकरोचेस के लिए मदद भेज रहे हैं। कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें अलग-अलग डिलीवरी पार्टनर से पूछा गया कि यह खाना कहां से आया है।
इसे भी पढ़ें: दंगा करने वालों का पासपोर्ट होगा रद्द! CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली पुलिस सख्त
किसी ने कहा कि यह खाना बांग्लादेश से आया है। किसी ने कहा दुबई से तो किसी ने कतर का नाम लिया। इस बारे में एक प्रदर्शनकारी ने एक यूट्यूबव चैनल से बातचीत में बताया कि विदेशों से भी खूब खाना भेजा जा रहा है। दुबई से किसी ने 2000 लोगों के लिए खाना भेजा। आपको बता दें इस प्रोटेस्ट को लेकर लगातार एक सवाल जो उठाया जा रहा है वो ये कि फंडिंग कहां से आ रही है? इसी बात का जवाब देते हुए प्रोटेस्टर ने कहा, यह आर्डर से खाना आ रहा है। ऑर्डर वाला देता है और चला जाता है। विदेशों से भी खाना आ रहा है। कल दुबई से किसी ने आठ बार में कुल 2000 पार्सल भेजे थे। इसी तरह एक और वीडियो है जो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें डिलीवरी बॉय भीड़ दिखाते हुए कहते हैं कि रात के 11:00 बजे का समय है। स्विगी, जोमैटो से खाना आ रहा है। एक खाने का पॉकेट पकड़ कर जब डिलीवरी बॉय से पूछा जाता है कि यह किसने भेजा? तो जवाब देते हैं कि यह बांग्लादेश से भेजा गया है। हालांकि आपको यह बता दें कि यह साफ नहीं है कि विदेशों से जो खाना आ रहा है उसे वहां रहने वाले भारतीय भेज रहे हैं या फिर वहां के नागरिक।
फ़ूड डिलीवरी करने वालों का कहना है कि जंतर-मंतर पर डिलीवरी के लिए कतर और बांग्लादेश से खाना ऑर्डर किया गया था।
— SONELAL RAWAT (@SONELALRAWAT87) July 23, 2026
बांग्लादेश या कतर के लोग भारत में अचानक खाना कैसे ऑर्डर कर सकते हैं? कोई जंतर-मंतर के लिए विदेशों से ऑनलाइन ऑर्डर क्यों स्वीकार करेगा? क्या इसमें कोई विदेशी हाथ है? pic.twitter.com/Ql6fGbhPYZ
अन्य न्यूज़















