प्रवासियों के लिए फ्रांस में बनाए गए केन्द्र में गोलीबारी

नैनटेस (फ्रांस)। फ्रांस में प्रवासियों के लिए बनायी गयी एक इमारत में गोलीबारी हुई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस इमारत को केलै के ‘जंगल’ शिविर से हटाए जाने वाले प्रवासियों के लिए बनाया गया है। पुलिस ने एएफपी को बताया कि फ्रांस के उत्तर-पश्चिमी तट पर सेंट ब्रेविन में बनी इमारत पर मंगलवार रात को गोलीबारी की गयी। इस इमारत में ‘जंगल’ शिविर से निकाले गये करीब 70 लोगों को रखे जाने की उम्मीद है।
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने 2016 के अंत तक ‘जंगल’ शिविर को नष्ट करने का संकल्प लिया है। उल्लेखनीय है कि इस शिविर में करीब 7,000 से 10,000 लोग बेहद खराब स्थितियों में रह रहे हैं। इस गोलीबारी के संबंध में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। सेंट ब्रेविन के मेयर यान्निक हौरी ने इस घटना को ‘‘अस्वीकार्य एवं गैरजिम्मेदाराना कृत्य’’ बताया है।
अन्य न्यूज़