हिलेरी ने जीती दूसरी प्रेजीडेंशियल बहस: सीएनएन

[email protected] । Oct 10 2016 11:39AM

सीएनएन के एक सर्वेक्षण में आज कहा गया है कि राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन आज अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दूसरी बहस में ‘स्पष्ट विजेता’ रहीं।

सेंट लुइस। सीएनएन के एक सर्वेक्षण में आज कहा गया है कि राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन आज अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दूसरी बहस में ‘स्पष्ट विजेता’ रहीं। हालांकि रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का प्रदर्शन ‘‘अपेक्षा से अधिक’’ रहा।

बहस देख रहे लोगों के बीच कराए गए सीएनएन:ओआरसी सर्वेक्षण में कहा गया कि हिलेरी इस बहस की स्पष्ट विजेता रहीं क्योंकि सर्वेक्षण में शामिल 57 प्रतिशत लोगों ने हिलेरी के जीतने की बात कही जबकि 34 प्रतिशत ने ट्रंप का समर्थन किया। सीएनएन ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को इस बहस ने मजबूत स्थिति में दर्शाया है लेकिन उनका प्रदर्शन पहली बहस जितना अच्छा नहीं रहा। बहस देखने वाले 62 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह जीती हैं।

राष्ट्रपति चुनाव की तीन में से पहली बहस होने के बाद 27 सितंबर को सीएनएन:ओआरसी ने सर्वेक्षण कराया था। तब लगभग 62 प्रतिशत मतदाताओं ने हिलेरी को स्पष्ट विजेता बताया था। ट्रंप को महज 27 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला था। इन नतीजों में बहस शुरू होने से पहले दर्शकों की पसंद पर भी गौर किया जाता है। बहस देखने वाले 58 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे बहस से पहले हिलेरी का समर्थन कर रहे थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़