तनाव के बीच भारत और पाकिस्तान ने साझा की परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची

india-and-pakistan-share-list-of-nuclear-installations-amid-tension
[email protected] । Jan 1 2020 5:43PM

पाकिस्तान ने द्विपक्षीय समझौते के तहत बुधवार कोअपने परमाणु प्रतिष्ठानों की एक सूची को भारत के साथ साझा किया। विदेश कार्यालय के मुताबिक पाकिस्तान में परमाणु प्रतिष्ठानों की एक सूची आधिकारिक रूप से आज सुबह साढ़े दस बजे विदेश मंत्रालय में भारतीय उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को सौंपी गई। विदेश कार्यालय के अनुसार1जनवरी,1992 से लगातार ऐसा किया जा रहा है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने द्विपक्षीय समझौते के तहत बुधवार कोअपने परमाणु प्रतिष्ठानों की एक सूची को भारत के साथ साझा किया। विदेश कार्यालय ने यहां एक बयान में कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच 31 दिसम्बर, 1988 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये थे। परमाणु प्रतिष्ठानों और केन्द्रों के खिलाफ हमलों पर रोक के समझौते के अनुच्छेद-दो के अनुसार सूची भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी को सौंपी गई।

इसे भी पढ़ें: सभी समुदायों शांति से रह सके, ऐसा समृद्ध देश बनाएंगे: श्रीलंकाई राष्ट्रपति राजपक्षे

बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान में परमाणु प्रतिष्ठानों की एक सूची आधिकारिक रूप से आज सुबह साढ़े दस बजे विदेश मंत्रालय में भारतीय उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को सौंपी गई। विदेश कार्यालय ने कहा कि नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने भारतीय परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची सुबह 11 बजे पाकिस्तान उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को सौंपी। इस समझौते के तहत दोनों देशों के लिए हर साल एक जनवरी को एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों और केंद्रों की सूचना देना अनिवार्य है। विदेश कार्यालय के अनुसार एक जनवरी, 1992 से लगातार ऐसा किया जा रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़