New Jersey में गिरफ्तार हुआ भारतीय अमेरिकी व्यक्ति, एक करोड़ से अधिक डॉलर की धोखाधड़ी का है मामला

arrest
प्रतिरूप फोटो
Creative Commons licenses

सॉफ्टवेयर कंपनी के लोकप्रिय अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्या का तकनीकी समाधान प्रदान करने का दावा करने के बाद उन्होंने कथित तौर पर पीड़ितों से सेवाओं के लिए अत्यधिक शुल्क वसूला जो सॉफ्टवेयर कंपनी द्वारा अधिकृत नहीं थे। आरोप है कि यादव इस धोखाधड़ी में व्यक्तिगत रूप से शामिल रहा।

वाशिंगटन। अमेरिका के न्यूजर्सी में एक भारतीय अमेरिकी को तकनीकी सहायता कंपनी के घोटाले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसने सात हजार से अधिक लोगों को झांसा देकर उनसे लगभग 1.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी की। अमेरिका के एक वकील ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर वित्तीय धोखाधड़ी की साजिश के एक मामले में आरोपी मनोज यादव नेवार्क संघीय अदालत में अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज जोस आर. अलमोंटे के समक्ष पेश हुआ।

अमेरिकी वकील फिलिप आर सेलिंगर ने कहा, ‘‘प्रतिवादी और उसके साथ साजिश में शामिल लोगों पर आरोप है कि उन्होंने कई पीड़ितों को यह बताकर झांसे में लिया कि वे एक प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी से संबद्ध एक वैध प्रौद्योगिकी सहायता कंपनी से जुड़े हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि सॉफ्टवेयर कंपनी के लोकप्रिय अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्या का तकनीकी समाधान प्रदान करने का दावा करने के बाद उन्होंने कथित तौर पर पीड़ितों से सेवाओं के लिए अत्यधिक शुल्क वसूला जो सॉफ्टवेयर कंपनी द्वारा अधिकृत नहीं थे। आरोप है कि यादव इस धोखाधड़ी में व्यक्तिगत रूप से शामिल रहा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़