BJP और Shiromani Akali Dal में फिर हुआ गठबंधन, पंजाब में CM पद अकाली दल को मिलेगा

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने छह साल बाद दोबारा हाथ मिलाया है। गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि गठबंधन में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका निभाएगा और मुख्यमंत्री पद भी उसी के पास रहेगा।
भाषा की विभिन्न फाइल से मंगलवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
दि55 भाजपा शिअद लीड गठबंधन अलग होने के छह साल बाद, भाजपा-शिअद का पंजाब चुनाव के लिए गठबंधन; मुख्यमंत्री पद शिअद को मिलेगा नयी दिल्ली, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को गठबंधन की घोषणा की, जिससे राजग के सबसे पुराने सहयोगी की छह साल बाद वापसी हुई। इसबीच, गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री का पद शिअद के पास रहेगा, क्योंकि गठबंधन में वही ‘‘बड़े भाई’’ की भूमिका में होगा।
दि68 कांग्रेस तीसरीलीड बैठक सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस की बातचीत अधूरी रही, जल्द होगी अगली बैठक नयी दिल्ली/लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हुई बातचीत बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म हुई, हालांकि दोनों दलों ने चर्चा को सकारात्मक बताते हुए कहा कि अगले दो दौर की बैठकों में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
दि61 राजीव राहुल पापा की सुरक्षा हटाई गई ताकि उनकी हत्या हो जाए: राहुल गांधी नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन दशक पहले अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सुरक्षा हटाए जाने को महज एक संयोग मानने से इनकार करते हुए आरोप लगाया है कि ऐसा जानबूझकर किया गया था ताकि उनकी हत्या हो सके।
दि38 कांग्रेस लीड जेवर हवाईअड्डा प्रधामनमंत्री बड़ी परियोजनाओं पर नाम दर्ज कराने की जल्दी में क्यों हैं: कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर रखे जाने के फैसले को लेकर मंगलवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हर बड़ी परियोजना पर अपना नाम दर्ज कराने की इतनी जल्दी में क्यों हैं और क्या उन्हें अब ‘झोला उठाने’ का वक्त करीब आता दिखने लगा है ?
दि18 भाजपा राहुल देश के प्रति नफरत से भरे व्यक्ति को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी : भाजपा का राहुल गांधी पर हमला नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विदेश यात्राओं के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था और चुनाव प्रणाली के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि वह विदेशी धरती से अपने राजनीतिक करियर को फिर से शुरू करने की चाहे जितनी कोशिश कर लें, लेकिन देश की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी।
प्रादे102 तमिलनाडु अदालत मंदिर सरकार कार्तिगई दीपम विवाद के बीच मदुरै में लागू निषेधाज्ञा पर पुनर्विचार करे: मद्रास उच्च न्यायालय मदुरै, मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार को मंगलवार को निर्देश दिया कि वह तिरुप्परनकुंद्रम में ‘कार्तिगई दीपम’ विवाद की वजह से मदुरै में जारी निषेधाज्ञा आदेशों पर पुनर्विचार करे।
प्रादे91 महाराष्ट्र कॉजपा दास दीपके कॉजपा आंदोलन की सफलता से घबराकर, केंद्र ने सौरव दास को ब्रिटेन जाने से रोका : दीपके छत्रपति संभाजीनगर, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कॉजपा आंदोलन की सफलता के बाद बढ़ती लोकप्रियता के कारण पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास को जानबूझकर ब्रिटेन जाने से रोक दिया।
प्रादे38 उप्र स्कूल दूसरी लीड बस उप्र : एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत, 32 घायल कन्नौज (उप्र), उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में मंगलवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक स्कूल बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चार बच्चों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। घायलों में 24 छात्र और स्कूल के आठ कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अर्थ25 असंगठित क्षेत्र एनएसओ असंगठित क्षेत्र की सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड तेजी, वेतन वाले रोजगार में सुस्ती नयी दिल्ली, देश के असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र में जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान प्रतिष्ठानों की संख्या सालाना आधार पर 18.81 प्रतिशत बढ़कर 9.47 करोड़ हो गई। हालांकि, इस दौरान रोजगार में हुई तेज वृद्धि का बड़ा हिस्सा स्वरोजगार से आया, जबकि वेतन पर काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या में अपेक्षाकृत कम वृद्धि हुई।
अर्थ26 वाहन कीमत वृद्धि मारुति सुजुकी, टाटा, हुंदै और ऑडी ने की वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा नयी दिल्ली, देश में प्रमुख वाहन विनिर्माताओं ने त्योहारों के बाद कीमतों में नए सिरे से बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनियों ने अतिरिक्त लागत का एक हिस्सा ग्राहकों पर डालकर कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई करने के लिए यह कदम उठाया है।
खेल16 खेल राइजिंग लीड सूर्यवंशी सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक और दोहरा शतक जड़ा दोहा, भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को राइजिंग स्टार्स एशिया कप में यूएई के खिलाफ महज 52 गेंद में दोहरा शतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें:
वि14 नींद याददाश्त पूरी नींद नहीं लेने से कमजोर हो सकती है याददाश्त, जानिए दिमाग पर कैसे पड़ता है असर सनशाइन कोस्ट (क्वींसलैंड), क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप किसी कमरे में पहुंचे और भूल गए कि वहां क्यों आए थे? या किसी ईमेल को बार-बार पढ़ने के बावजूद उसकी बातें याद नहीं रह पाईं? कई बार किसी परिचित व्यक्ति का नाम याद करने में भी परेशानी होती है।
वि13 कार्यस्थल डिजिटल ब्लैकआउट न ईमेल, न भुगतान, न क्लाउड सेवा... डिजिटल रूप से ठप होने पर क्या काम कर पाएगा आपका दफ्तर? मेलबर्न, माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक सेवा के इस महीने बाधित होने की घटना ने एक बार फिर डिजिटल तकनीक पर हमारी निर्भरता उजागर कर दी। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को हुए वास्तविक नुकसान का आकलन शायद कभी नहीं हो पाए, लेकिन शुरुआती अनुमानों के मुताबिक अकेले ऑस्ट्रेलिया को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है।
अन्य न्यूज़














