मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर है शिंजो आबे पर गोली चलाने वाला हमलावर, घर पर ही तैयार की थी बंदूक, जानिए हमले का कारण

shinzo abe
Google common license
निधि अविनाश । Jul 8 2022 12:29PM

शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले शख्स का नाम यामागामी तस्तुया है। उसकी उम्र 41 साल बताई जा रही है और वह मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर है। सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स में भी काम कर चुका है।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर चुनाव प्रचार के दौरान गोलियां चलाई गई। नारा शहर में भाषण के दौरान आबे पर गोली चलाई गई जिससे वह नीचे गिर गए और खून से लथपथ हो गए। उन्हें तुंरत सीपीआर दिया गया और इस समय वह असप्ताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे है। इस बड़ी घटना के बाद सवाल यह उठता है कि शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले हमलावर आखिर था कौन और उसका मकसद क्या था? 

तो इसलिए मारी हमलावर ने गोली...

एक हिंदी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले शख्स का नाम यामागामी तस्तुया है। उसकी उम्र 41 साल बताई जा रही है और वह मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर है। सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स में भी काम कर चुका है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, 41 साल के हमलावर यामागामी ने जिस बंदूक से शिंजो पर गोली चलाई थी वह उसने अपने घर पर ही तैयार की थी। होम मेड गन से हमलावर ने शिंजो आबे पर गोलियां बरसाई। बता दें कि हमले के तुरंत बाद ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में हमलावर ने बताया कि वह शिंजो आबे से काफी नाराज थे और उनके काम से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं थे। वह आबे की नीतियों से काफी नाराज था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़