चीन में भूस्खलन का कहर जारी, 9 की मौत और 35 लापता

landslide-continues-to-wreak-havoc-in-china-9-killed-and-35-missing
[email protected] । Aug 22 2019 6:26PM

चीन के स्वायत्त दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत में भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं जिनमें नौ लोगों की मौत हो गई और 35 व्यक्ति अब तक लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक 33 वर्षीय एक अग्निशमन कर्मी की भी मौत अचानक आई बाढ़ की वजह से हुई। अग्निशमन दल भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गया था।

बीजिंग। चीन के स्वायत्त दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत में भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं जिनमें नौ लोगों की मौत हो गई और 35 व्यक्ति अब तक लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक 33 वर्षीय एक अग्निशमन कर्मी की भी मौत अचानक आई बाढ़ की वजह से हुई। अग्निशमन दल भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गया था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ताइवान को युद्धक विमान बेचे जाने की दी मंजूरी

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सिचुआन दमकल एवं बचाव अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि एक अन्य अग्निशमन कर्मी का आपात इलाज चल रहा है। वेनचुआन के पर्वतीय क्षेत्र अबा तिब्बत और कियांग स्वायत्त क्षेत्र से करीब 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। यहां छह लोगों के घायल होने की खबर है।

इसे भी पढ़ें: चीन को लेकर उनकी व्यापार-नीति से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी हो सकती है दिक्कतः ट्रंप

सिचुआन की राजधानी चेंगदू में लगातार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं की वजह से कई घरों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है, पुल क्षतिग्रस्त हो गए और रास्ते बाधित हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि लोकप्रिय पर्यटन स्थलों से पर्यटकों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने के लिए 20 बसें और दो हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़