Ecuador में भूस्खलन, मृतक संख्या बढ़कर आठ हुई

Landslide in Ecuador
प्रतिरूप फोटो
DD News

अधिकारियों ने 16 लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी लेकिन राष्ट्रपति गुइलेरमो लासो ने बाद में सात लोगों की मौत की पुष्टि की और मंगलवार को एक बच्ची का शव मिलने के बाद यह संख्या बढ़कर आठ हो गई।

एलौसी। मध्य इक्वाडोर में हुए भीषण भूस्खलन के बाद मलबे से छह वर्षीय बच्ची के शव को मंगलवार को निकाले जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर आठ हो गई, जबकि 60 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। एलौसी में रविवार रात हुए भूस्खलन के कारण कम से कम 50 मकान ढह गए। इसके बाद जारी बचाव अभियान के दौरान 40 घंटे की तलाश के बाद बच्ची का शव बाहर निकाला गया।

इसे भी पढ़ें: America: टेक्सास विश्वविद्यालय ने उद्योगपति नवीन जिंदल को पुरस्कृत किया

इससे पहले अधिकारियों ने 16 लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी लेकिन राष्ट्रपति गुइलेरमो लासो ने बाद में सात लोगों की मौत की पुष्टि की और मंगलवार को एक बच्ची का शव मिलने के बाद यह संख्या बढ़कर आठ हो गई। अधिकारियों ने 60 से अधिक लोगों के लापता होने की जानकारी दी है। इक्वाडोर के जोखिम प्रबंधन सचिवालय ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे पर्वत की ओर की जमीन धंसने के बाद 30 से अधिक लोगों को बचाया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़