Mehul Choksi के वकील Vijay Aggarwal लंदन में यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

Mehul Choksi
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

भगोड़े कारोबारी के मामलों की पैरवी कर चुके अधिवक्ता को ब्रिटेन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने मई और अगस्त में हुई घटनाओं के सिलसिले में मेफेयर क्षेत्र से हिरासत में लिया। वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत ने आरोपी अधिवक्ता और उनकी सहायक मनप्रीत कौर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 10 सितंबर को साउथवार्क क्राउन कोर्ट में निर्धारित की गई है।

भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी की पैरवी कर चुके आपराधिक मामलों के वकील विजय अग्रवाल पर लंदन में गिरफ्तारी के बाद यौन उत्पीड़न के चार आरोप लगाए गए हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अग्रवाल एक जाने माने अधिवक्ता हैं और उन्हें पिछले सप्ताह मंगलवार को ब्रिटेन की राजधानी के महंगे ‘मेफेयर’ इलाके में स्थित एक संपत्ति से गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Revanth Reddy 10 दिनों के UK और US दौरे पर London पहुंचे, Oxford भी जाएंगे

उन्होंने धोखाधड़ी और धन शोधन मामलों में चोकसी की पैरवी की थी। पुलिस के अनुसार, अग्रवाल पर पिछले बृहस्पतिवार को आरोप तय किए गए और उन्हें लंदन की ‘वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट’ अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें हिरासत में भेज दिया और अब इस मामले में अगली सुनवाई 10 सितंबर को ‘साउथवार्क क्राउन कोर्ट’ में होगी।

अग्रवाल की सहायक मनप्रीत कौर को भी घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया था। उन पर यौन उत्पीड़न के अपराध को जानबूझकर बढ़ावा देने या उसमें सहायता करने के दो आरोप लगाए गए हैं। अदालत को बताया गया कि कथित अपराध मई और इस महीने की शुरुआत में हुए थे।

इसे भी पढ़ें: क्या 40 की उम्र में संभव है LLB? BCI के नए नियमों के तहत Age Limit और Career Switch पर एक विशेष रिपोर्ट

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा, “मंगलवार, 11 अगस्त को अधिकारियों ने मेफेयर के ब्रिक स्ट्रीट स्थित एक संपत्ति पर पहुंचकर यौन उत्पीड़न की शिकायतों के संबंध में कार्रवाई की।” पुलिस ने बताया, “57 वर्षीय एक व्यक्ति और 41 वर्षीय एक महिला को इन घटनाओं के संबंध में गिरफ्तार किया गया। ये घटनाएं कथित तौर पर मंगलवार, 26 मई और रविवार (नौ अगस्त) को हुई थीं।” पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों पर बृहस्पतिवार, 13 अगस्त को आरोप लगाए गए और उसी दिन उन्हें वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें हिरासत में भेज दिया और 10 सितंबर को साउथवार्क क्राउन कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़