लीबिया के तट पर लगभग एक हजार प्रवासियों को बचाया गया

Nearly 1,000 migrants rescued off Libya coast
[email protected] । Jun 25 2018 4:05PM

लीबिया के तटरक्षक बल ने भूमध्यसागरीय क्षेत्र में अपनी नौकाओं में संकट में फंसे लगभग एक हजार प्रवासियों को बचाया है। नौसेना ने आज यह जानकारी दी और बताया कि ये लोग यूरोप की ओर जा रहे थे ।

त्रिपोली। लीबिया के तटरक्षक बल ने भूमध्यसागरीय क्षेत्र में अपनी नौकाओं में संकट में फंसे लगभग एक हजार प्रवासियों को बचाया है। नौसेना ने आज यह जानकारी दी और बताया कि ये लोग यूरोप की ओर जा रहे थे । नौसेना के प्रवक्ता अयूब कासिम ने बताया कि कल चलाये गये तीन अलग-अलग अभियानों में तटरक्षक बल कुल 948 प्रवासियों को लीबिया के तट पर लाये।

नौसेना अधिकारी रामी घोम्मेइध ने बताया कि प्रवासी छोटी नौका पर थे और राजधानी त्रिपोली के पूर्व के तट पर भूमध्यसागरीय क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। कासिम ने बताया कि पहले 97 प्रवासियों के एक समूह को बचाया गया जबकि दूसरे अभियान में 361 लोगों को बचाया गया जिसमें 88 महिलायें और 44 बच्चे शामिल थे ओर कल देर शाम 490 प्रवासियों के एक समूह को बचाया गया। इस बीच इटली के गृह मंत्री मतेओ सल्वेनी ने समुद्र में फंसे प्रवासियों को बचाने के लिए लीबियाई अधिकारियों को धन्यवाद कहा। 

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ मैं अधिकारियों और लीबिया तटरक्षक बल का एक मंत्री और पिता के रूप में, तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त करना चाहता हूं। उन्होंने कहा,‘‘ आज उन्होंने उनकी जान बचाई और वे 820 प्रवासियों को लीबिया वापस लाये। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़