फ्रांस के मायोट क्षेत्र में चक्रवात ‘चिडो’ से लगभग एक हजार लोगों की मौत: अधिकारी

Cyclone
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

11 लोगों की मौत की पुष्टि की थी लेकिन कहा था कि यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। अफ्रीका के तट से दूर दक्षिण-पूर्वी हिंद महासागर में स्थित मायोट, फ्रांस का सबसे गरीब द्वीप क्षेत्र और यूरोपीय संघ का सबसे गरीब क्षेत्र है।

फ्रांस के मायोट क्षेत्र में चक्रवात ‘चिडो’ से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या लगभग 1,000 हो सकती है। सरकार के शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मायोट प्रीफेक्ट फ्रांकोइस-जेवियर बियुविले ने टीवी चैनल मायोट ला1एरे से कहा, “मुझे लगता है कि सैकड़ों लोग मारे गए हैं, शायद संख्या लगभग एक हजार के करीब पहुंच जाए।”

उन्होंने बताया कि शनिवार को हिंद महासागर के द्वीपों पर आए भीषण उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण हुई व्यापक तबाही के बाद अभी सटीक संख्या बता पाना ‘बेहद कठिन’ है।

अधिकारियों ने रविवार को पहले मायोट में कम से कम 11 लोगों की मौत की पुष्टि की थी लेकिन कहा था कि यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। अफ्रीका के तट से दूर दक्षिण-पूर्वी हिंद महासागर में स्थित मायोट, फ्रांस का सबसे गरीब द्वीप क्षेत्र और यूरोपीय संघ का सबसे गरीब क्षेत्र है।

Visit Prabhasakshi for more World News Headlines in Hindi

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़