कोविड वैक्सीन की आपूर्ति के लिए नेपाल ने भारत से लगाई मदद की गुहार

Nepal

नेपाल सरकार भारत से कोविड रोधी टीके की 20 लाख खुराकें खरीदने की योजना बना रहा है।नेपाल सरकार ने भारत सरकार से कोविशील्ड टीके की 10 लाख खुराकें ली थीं। सरकार भारत से कोविशील्ड की 20 लाख और खुराक खरीद रही है। इसी तरह चीन ने भी नेपाल को टीके की पांच लाख खुरा दान देने की पेशकश की है।

काठमांडू। नेपाल सात मार्च से 55 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड- रोधी टीकाकरण अभियान की शुरू करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही देश भारत से टीके की 20 लाख खुराक खरीदने की योजना पर काम कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री हृदयेश त्रिपाठी ने रविवार को मीडिया को बताया कि टीके में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। नेपाल सरकार ने भारत सरकार से कोविशील्ड टीके की 10 लाख खुराकें ली थीं। सरकार भारत से कोविशील्ड की 20 लाख और खुराक खरीद रही है। इसी तरह चीन ने भी नेपाल को टीके की पांच लाख खुरा दान देने की पेशकश की है। नेपाल ने अपने कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान की सफल शुरुआत की है, लेकिन अधिकारियों को भविष्य की आपूर्ति को लेकर चिंता है।

इसे भी पढ़ें: बॉर्डर पर तनाव के बीच चीनी हैकरों ने भारत के पावरग्रिड सिस्टम को बनाया निशाना

त्रिपाठी ने कहा, दुनियाभर में मुट्ठी भर कंपनियों से टीके की बहुत मांग की जा रही है और हम सूची के अंत में हो सकते हैं। उन्होंने कहा, अबतक हम राजनीतिक और प्रशासनिक मदद से भारत से टीका ले पाएं हैं। मैं अब बहुत चिंतित हूं। मंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय अधिकारी अपने छोटे से उत्तरी पड़ोसी की एक बार फिर मदद करेंगे। उन्होंने कहा, हम कंपनियों से सामान्य व्यापारिक सौदा करके टीका हासिल नहीं कर पाएंगे, क्योंकि हमारी प्रतिस्पर्धा दर्जनों अन्य देशों से है। इसलिए हमें (भारत) सरकार के प्रभाव की जरूरत है। नेपाल में कोरोना वायरस के 2,74,216 मामले सामने आए हैं और 2,777 लोगों की मौत हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़