Nepal PM Balendra Shah 26 अगस्त को संसद में देंगे विपक्ष के सवालों के जवाब

नेपाल के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष प्रसाद आर्यल ने घोषणा की है कि सीधे प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान प्रधानमंत्री सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर प्रस्तुत करेंगे। इस विशेष बैठक में सदन के प्रत्येक राजनीतिक दल के कम से कम एक सांसद को प्रश्न पूछने का अवसर प्रदान किया जाएगा। विपक्ष 31 मई के उस बयान पर प्रधानमंत्री से स्पष्टीकरण मांग रहा है, जिसमें उन्होंने भारतीय क्षेत्र का उल्लेख किया था।
(शिरिष बी प्रधान) काठमांडू, 17 अगस्त नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह अगले हफ्ते संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में उपस्थित होकर सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे। यह घोषणा प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष प्रसाद आर्यल ने सोमवार को दी। आर्यल ने कहा, ‘‘मैं सदन को सूचित करता हूं कि प्रतिनिधि सभा के नियम 2026 के अध्याय 9 के तहत प्रधानमंत्री के साथ सीधे सवाल-जवाब का सत्र 26 अगस्त की बैठक के लिए तय किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि इस सत्र में सदन की हर पार्टी के कम से कम एक सांसद को प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मौका मिलेगा।
प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष ने सदस्यों से अपने सवाल छोटे रखने का भी आग्रह किया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब विपक्ष प्रधानमंत्री शाह से 31 मई को सदन की बैठक में दिए गए उन बयानों पर स्पष्टीकरण की मांग कर रहा है, जिनमें उन्होंने कहा था कि नेपाल ने भी भारतीय क्षेत्र पर अतिक्रमण किया है।
अन्य न्यूज़













